back to top
30.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नवोदय विद्यालय अमरकंटक में मेधावी छात्र-छात्रओं को किया सम्मानित

अनूपपुर, 02 अप्रैल (हि.स.)। जवाहर नवोदय विद्यालय अमरकंटक में शुक्रवार को सत्र 2020-21 परीक्षा परिणाम की घोषणा की गई, इसके साथ ही साथ आगामी सत्र का शुभारंभ कर दिया गया। इस दौरान प्रत्येक कक्षा में अव्वल आने वाले छात्रों का सम्मान विद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन कर किया गया। कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए सिर्फ मंधावी विद्यार्थी और उनके अविभावकों को ही आमंत्रित किया गया था तथा विद्यालय के अन्य छात्र ऑनलाइन कार्यक्रम का हिस्सा बने। मेधावी छात्रों में कक्षा 6वीं से दीपाली तिवारी, श्रीसराफ तथा रामकृष्ण यादव। कक्षा 7वीं में सत्यम मिश्रा, भव्य दत्ता तथा चंद्र विजय सिंह। कक्षा 8वीं में अर्जुन त्रिपाठी और नन्दिनी सिंह,सीमा पनिका तथा अर्जिता श्रीवास्तव। कक्षा नवीं में अनुराधा कुमारी,श्रेया सिंह तथा शिवांश उरमलिया एवं कक्षा 11वीं श्रुति श्रीवास्तव, प्रतीक सोनी, ऋषभ गौतम, आदित्य सौरभ सिंह,अक्षत त्रिपाठी,सुमन कुमार को प्राचार्या कविता सिंह और उपप्राचार्य डॉ एके शुक्ला ने सम्मानित किया। अर्जुन त्रिपाठी और नंदिनी पैकरा को स्कूल टॉपर्स की ट्रॉफी प्रदान की गई। इसके पूर्व उपप्राचार्य ने प्राचार्या को पुष्प भेंट कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उपप्राचार्य ने परीक्षा में हुए परिवर्तन को शिक्षाविदों की दूरगामी सोच का परिणाम बताते हुए बच्चों को अवसाद जैसी समस्याओं से बचाव के लिए अपनायी जाने वाली शिक्षा नीति की सराहना की। प्राचार्या ने सभी अविभावकों को आभार व्यक्त हुए सभी बच्चों की मेहनत की सराहना करते हुए उनको भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रदान की। हिन्दुस्थान समाचार/ राजेश शुक्ला

Advertisementspot_img

Also Read:

तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन बने Sir James Anderson, विंडसर कैसल में मिला ब्रिटिश नाइटहुड का सम्मान

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । इंग्लैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज और टेस्ट क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले जेम्स एंडरसन को...
spot_img

Latest Stories