back to top
27.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bigg Boss17: घर से बेघर होने के लिए मुनव्वर हुए 7 हफ्ते बाद नॉमिनेट

बिग बॉस 17 के घर में नॉमिनेशन की प्रक्रिया चालू हो गई है जिसमें कई सदस्यों ने एक दूसरे को नॉमिनेट किया है।

नई दिल्ली,रफ़्तार डेस्क। बिग बॉस 17 दिन पर दिन काफी इंटरेस्टिंग बनते जा रहा है। वहीं,घर में नॉमिनेशन की प्रक्रिया भी चालू हो गई है।नॉमिनेशन का नाम आते ही घर वाले काफी एक्टिव हो जाते हैं। और कुछ घरवाले चेहरे पर नकाब लगाकर बैक फुट में ही खेलते रहते हैं। इस बार घर वालों के साथ बिग बॉस भी अपना गेम खेल रहे हैं।

7 हफ्ते बाद मुनव्वर फारूकी हुए नॉमिनेट

मुनव्वर फारूकी बिग बॉस 17 के शुरुआत से ही काफी अच्छा गेम खेलते नजर आ रहे हैं।वह पूरे घर में सबके साथ काफी अच्छा रिश्ता बना कर रखते हैं। और उनका गेम घर के लोगों के साथ-साथ घर के बाहर दर्शकों को भी काफी अच्छा लग रहा है। वहीं पूरे 7 हफ्ते के बाद इस बार मुनव्वर फारूकी नॉमिनेट हो गए हैं। उन्हें अब तक कभी भी नॉमिनेट नहीं किया गया था। इसके साथ ही अनुराग डोभाल, सना रईस खान, अभिषेक कुमार, खानजादी भी नॉमिनेशन लिस्ट में शामिल हैं।

बिग बॉस में शटडाउन किया दिल, दिमाग और दम मकान

बिग बॉस 17 के शुरुआत से ही दर्शकों की नजर बिग बॉस के घर पर थी। इस बार बिग बॉस ने घर को तीन हिस्सों में बांटा था । जिसका नाम भी रखा गया था दिल, दिमाग और दम लेकिन अपनी खूबसूरती से सुर्खियां बटोरने वाला या तीन मकान अब बिग बॉस ने बंद कर दिया है। और सब को एक साथ रहने का आदेश दिया है। और बिग बॉस ने दिल, दिमाग और दाम में रहने वाले सदस्यों को ग्रुप में बांट दिया है। बिग बॉस ने तीन ग्रुप बनाया है। पहला ग्रुप पीठ पीछे बुराई करने वाला ग्रुप हैं। इसमें बिग बॉस नेअनुराग डोभाल, टीवी एक्टर अभिषेक कुमार, रैपर खानजादी, वकील सना रईस खान, सेलिब्रिटी कपल विक्की जैन और अंकिता लोखंडे को शामिल किया गया है। वर्किंग ग्रुप यानी बिग बॉस में अच्छा परफॉर्म करने वाला ग्रुप इस ग्रुप में समर्थ जुरेल, ईशा मालवीय, रिंकू धवन, नील भट्ट, मन्नारा चोपड़ा और मुनव्वर फारूकी का नाम शामिल है। वहीं, तीसरा ग्रुप बिना मेहनत के यहां तक पहुंचने वाला ग्रुप बनाया गया है। जिसमें ऐश्वर्या शर्मा और अरुण महाशेट्टी का नाम लिखा गया है।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

27 मार्च को JDU राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए होगा चुनाव, जानिए किसके नाम पर लग सकती है मुहर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने राष्ट्रीय...

Oscar 2026 में धर्मेंद्र को भुला देने पर हेमा मालिनी का फूटा गुस्सा, रॉब मिल्स ने दी सफाई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में जहां...

Stock Market Today: शुरुआती बढ़त के बाद फिसला शेयर बाजार, Sensex 120 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज भारतीय शेयर बाजार की...