नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बिग बॉस 17‘ हर दिन और दिलचस्प होता जा रहा है। शो में आए दिन किसी न किसी मुद्दे को लेकर कंटेस्टेंट्स के बीच खूब हंगामा होता रहता है। वहीं, मुनव्वर और अभिषेक आपस में टकराते हुए नजर आ रहे हैं। शुरुआत दिनों में मुनव्वर और मनारा काफी अच्छे दोस्त बनते दिख रहे थे। लेकिन अब दोनों के बीच में पहले जैसा रिश्ता नहीं है।
मनारा ने लगाई अभिषेक और मुनव्वर के रिश्ते में आग
घर में अभिषेक कुमार और मुनव्वर फारुकी के बीच दोस्ती को लेकर जमकर लड़ाई हुई, जिसके पीछे की वजह कोई और नहीं बल्कि मन्नारा चोपड़ा हैं। शो के एपिसोड में मन्नारा और अभिषेक के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई, जिसके बाद मन्नारा ने अभिषेक को गाली दे दी। वहीं,मन्नारा की ऐसी हरकतों के बाद अभिषेक को और गुस्सा आ जाता है, जिसे मुनव्वर काबू करने और समझाने की कोशिश करते हैं, जिसके चलते दोनों के बीच गंदी लड़ाई हो जाती है।
खाना बनाने को लेकर ऐश्वर्या और खानजादी में हुई लड़ाई
बिग बॉस का नया प्रोमो सामने आया है। जिसमें ऐश्वर्या किचन में खाना बनाती रहती है।और खानजादी भी वहा आती है। जिसके बाद ऐश्वर्या उनसे लड़ने लगती है। और खानजादी से कहती है कि ना तुमको खाना मिलेगा और ना तुम्हें कोई काम करना हैं। जिसके बाद सारे सदस्य आ जाते है। और ऐश्वर्या एग्रेसिव हो कर चिल्लाने लगती है।
अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in




