back to top
30.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मुरादाबाद : पटाखा फैक्ट्री में धमाके के साथ लगी आग, सात झुलसे

मुरादाबाद, 01 अप्रैल (हि.स.)। कांठ थाना क्षेत्र स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में गुरुवार को अचानक तेज आवाज के साथ धमाका हुआ और आग लग गई। गोदाम में में लगी आग की चपेट में काम कर रहीं छह महिलाएं और एक युवक गंभीर रूप से झूलस गए। मौके पर पहुंची कांठ थाना पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जानकारी के अनुसार, कांठ थाना क्षेत्र में लाइसेंसी आतिशबाजी के कारोबारी साजिद का गौदाम है। हादस दोपहर में हुआ। हादसे की चपेट में काम कर रही महिला इंद्रेश, शिवानी, डॉली, चंचल, काजल, प्रियंका व तुषार सहित कई कारीगर घायल हो गए। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में सभी सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि हादसे की सूचना लगते ही मौके पर फायर ब्रिगेड भेजी गई और रेस्क्यू किया गया। छह महिलाएं और एक व्यक्ति आग से झुलसे हैं। कुछ घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। वहीं, कुछ लोग मेरठ के लिए रेफर किए गए हैं। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारण को जानने के लिए फॉरेंसिक टीम भेजी गई है। हिन्दुस्थान समाचार/प्रशांत

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Stock Market Today: लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, Sensex 645 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान पर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। शुक्रवार, 13 मार्च को भारतीय शेयर...