back to top
30.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bigg Boss 17: सलमान खान ने विक्की जैन की मां के स्टेटमेंट पर उठाए सवाल, ईशा मालवीय का सफर भी हुआ खत्म?

बिग बॉस 17 में एक तरफ घर में मेकर्स ने डबल एलिमिनेशन का सदस्यों को झटका दिया है। वहीं दूसरी तरफ शो में सदस्यों की फैमली गेस्ट बन कर आई हैं।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बिग बॉस 17 में 4 लोग पहले ही फिनाले में पहुंच गए हैं। वहीं आयशा के बाद ईशा के एलिमिनेशन की खबर आ रही है। अब दर्शकों का इंतजार भी खत्म होने वाला है क्योंकि ‘सलमान खान‘ वापस आ गए हैं। आपको बता दें कि बीते वीकेंड के वार को करण जौहर ने होस्ट किया था। इस बीच वीकेंड के वार का एक प्रोमो भी आ रहा है। जिसमें सलमान खान विक्की जैन की मां के बयानों पर सवाल उठाते हुए नजर आ रहे हैं।

शो में होगा डबल इविक्शन

बिग बॉस 17 में इस हफ्ते डबल इविक्शन देखने को मिलने वाला है, जिसके चलते फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। शो के लेटेस्ट एपिसोड में रोस्ट टास्क के दौरान लाइव ऑडियंस वोटिंग करेगी कि इस हफ्ते कौन बाहर जाना चाहिए, जिसके चलते आयशा खान शो से बाहर हो गई हैं। वहीं अब दूसरे जनता की वोटिंग के अनुसार जो एलिमिनेशन होगा उसके लिए ईशा मालवीय का नाम सामने आ रहा है। बिग बॉस फैन पेज ‘द खबरी’ के अनुसार, ईशा मालवीय इस वीकेंड के वार घर से बेघर हो जाएगी।

सलमान खान ने विक्की जैन की भाभी से किया सवाल

बिग बॉस 17 का एक नया प्रोमो आया है जिसमें दिखाया गया है कि कंटेस्टेंट्स के कुछ घरवाले स्टेज पर आए हैं। सलमान खान सभी घर वालों से बातचीत की। खासकर अंकिता की मां, मनारा की बहन और विक्की की भाभी को देखा जा सकता है। दोनों ने उनके रिश्ते पर बात की।सलमान खान अंकिता की साइड लेते हुए विक्की जैन की भाभी से सवाल पूछते हुए नजर आ रहे हैं। सलमान खान ने पूछा कि आपकी सास ने ये क्यों बोला कि सारे घरवाले अंकिता और विक्की की शादी के खिलाफ थे।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Ankita Lokhande Birthday -टीवी की संस्कारी बहू से स्टार एक्ट्रेस तक का सफर, बिग बॉस ने बदली पहचान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टीवी की दुनिया में कुछ चेहरे ऐसे होते हैं, जो अपने पहले ही किरदार से दर्शकों के दिलों में बस जाते हैं।...
spot_img

Latest Stories