back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

इसरो ने अनुमोदित 17,631.27 करोड़ रुपये में से फरवरी तक 6,853.37 करोड़ रुपये खर्च किये

चेन्नई, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने बुधवार को संसद में यह जानकारी दी कि भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो को उपग्रहों और रॉकेट प्रक्षेपण के लिये 17,631.27 करोड़ रुपये आवंटित किये गये थे, जिसमें से उसने फरवरी तक 6,853.37 करोड़ रुपये खर्च किये। कांग्रेस सांसद टी एन प्रथपन के सवाल का जवाब देते हुये प्रधानमंत्री कार्यालय में केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने पूरा ब्योरा दिया कि इसरो को किस परियोजना के मद में कितनी राशि आवंटित की गई और उसने उसमें से कितनी राशि खर्च की। उन्होंने बताया कि इसरो को 30 पोलर सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (पीएसएलवी) के लिये 6,131 करोड़ रुपये अनुमोदित किये गये, जिसमें से फरवरी 2022 तक 1,092.32 करोड़ रुपये खर्च हुये। इसरो को तीन छोटे उपग्रह प्रक्षेपण वाहन (एसएसएलवी) के लिये 169.06 करोड़ रुपये आवंटित किये गये, जिसमें से 145.82 करोड़ रुपये खर्च हुये। अंतरिक्ष एजेंसी को 10 जीएसएलवी एमके3 रॉकेट के लिये 4,338.20 करोड़ रुपये आवंटित किये गये, जिसमें 730.12 करोड़ रुपये खर्च हुये। दो ओसनसैट-3 और 3ए के लिये 797.12 करोड़ रुपये आवंटित किये गये, जिसमें से 471.98 करोड़ रुपये खर्च किये गये। पांच नैविगेशन सैटेलाइट आईआरएनएसएस 1जे-1एन के लिये 964.68 करोड़ रुपये में से 403.02 करोड़ रुपये खर्च किये गये। तीन जीसैट 22/23/24 के लिये आवंटित 865.75 करोड़ रुपये में से 483.88 करोड़ रुपये खर्च हुये। जितेंद्र सिंह ने सदन को बताया कि इसरो इस साल एक नैविगेशन सैटेलाइट, एक अर्थ ऑब्र्जवेशन सैटेलाइट और एक संचार उपग्रह लॉन्च करेगा। –आईएएनएस एकेएस/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग पैसे कमाने की उधेड़बुन में अपनी पूरी जिंदगी गंवा देते हैं। उनका लक्ष्य होता है...
spot_img

Latest Stories

27 मार्च को JDU राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए होगा चुनाव, जानिए किसके नाम पर लग सकती है मुहर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने राष्ट्रीय...

Oscar 2026 में धर्मेंद्र को भुला देने पर हेमा मालिनी का फूटा गुस्सा, रॉब मिल्स ने दी सफाई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में जहां...

Stock Market Today: शुरुआती बढ़त के बाद फिसला शेयर बाजार, Sensex 120 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज भारतीय शेयर बाजार की...

गर्मी में बाहर निकलते ही जलने लगती है त्वचा, तो करें ये उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मी में महिलाओं को अक्सर...