back to top
25.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ब्राजील के राष्ट्रपति को साओ पाउलो में सर्जरी के लिए स्थानांतरित किया जाएगा

ब्रासीलिया, 15 जुलाई (आईएएनएस)। ब्राजील के राष्ट्रपति आंतों की समस्या के चलते साओ पाउलो भेजा जाएगा। अधिकारियों के अनुसार, ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो की आंतों में बीमारी का पता चला है, जिसके चलते उन्हें साओ पाउलो में स्थानांतरित किया जाएगा। साओ पाउलो के डॉक्टर आकलन करेंगे कि क्या उन्हें आपातकालीन सर्जरी की आवश्यकता है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्राजील के प्रेसीडेंसी के संचार सचिवालय ने बुधवार को कहा कि बोल्सोनारो को पेट दर्द और लगातार हिचकी आने के बाद दिन में उन्हें सशस्त्र बल अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

उनके कार्यालय ने पहले कहा था कि बोल्सोनारो 24 से 48 घंटे की अवधि के लिए निगरानी में रहेंगे, जरूरी नहीं कि वह अस्पताल में हों। नवीनतम बयान के अनुसार, गैस्ट्रिक सर्जन एंटोनियो लुइज मैसेडो, जो 2018 के चुनावी अभियान के दौरान बोल्सनारो के स्वास्थ्य की निगरानी कर रहे थे, उनकी आंतों में बीमारी का पता चला।

मैसेडो को राष्ट्रपति का इलाज करने के लिए ब्रासीलिया बुलाया गया था और उन्हें साओ पाउलो में उनके बीमारी की निगरानी करनी है। बयान के अनुसार, मैसेडो ने आंतों में दिक्कत पाई और उन्हें साओ पाउलो ले जाने का फैसला किया, जहां वह यह निर्धारित करने के लिए पूरक परीक्षण करेंगे कि आपातकालीन सर्जरी की आवश्यकता है या नहीं। –आईएएनएस एमएसबी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

बांग्लादेश की नई सरकार में धार्मिक विविधता: एक हिंदू और एक बौद्ध मंत्री को मिली जगह

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बांग्लादेश में तारिक रहमान ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ले ली है। उनके साथ कई मंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण की।...
spot_img

Latest Stories

बॉलीवुड की इन फिल्मों में दिखाई गई Eid की रौनक, आप भी देखें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज 21 मार्च को Eid...

देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही ईद, अलग-अलग शहरों में अदा की गई नमाज; PM मोदी ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देशभर में आज ईद-उल-फितर बड़े उत्साह...

4 साल बाद यूपी को मिला स्थायी DGP, जानिए कौन हैं एलवी एंटनी देव कुमार जिन्हें मिली जिम्मेदारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में लंबे इंतजार के...

सोना सस्ता, पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा: आम आदमी पर दोहरी मार, जानिए आज का पूरा अपडेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में आज आर्थिक मोर्चे पर...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵