back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ब्लैक फंगस की दवा एम्फोटेरिसिन बी के उत्पादन के लिए पांच कंपनियों को दिया गया लाइसेंस

नई दिल्ली, 21 मई(हि.स.)। देश में म्यूकरमाईकोसिस यानि ब्लैक फंगस के मामले तेजी से समाने आने लगे हैं। इस बीमारी के इलाज में कारगर एम्फोटेरिसिन बी दवा के उत्पादन में बढ़ोतरी करने के लिए केन्द्र सरकार ने पांच कंपनियों को लाइसेंस दिया है। मौजूदा समय में पांच कंपनियां इस दवा का उत्पादन कर रही है। माई लैब कंपनी इसकी इंपोर्टर है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक ब्लैक फंगस की दवा एम्फोटेरिसिन बी का उत्पादन मई के महीने में 1,63,752 शीशी होगा। जून के महीने में 2,55,144 शीशी का उत्पादन हो पाएगा। इसके साथ एम्फोटेरिसिन बी की 3,63,000 शीशी का आयात किया जा रहा है। कुलमिलाकर देश में एम्फोटेरिसिन बी की 5 लाख से ज्यादा शीशियां उपलब्ध होंगी। जानकारी के मुताबिक जून के महीने में 3,15000 शीशी आयात की जाएगी। इसके साथ एंटी फंगल दवा एम्फोरेटिसिन बी के उत्पादन के लिए हैदराबाद स्थित नैटको फार्मास्यूटिकल, वडोदरा स्थित एलेंबिक फार्मास्यूटिकल, गुजरात स्थित गूफिक बायोसाइंस, पूणे स्थित एमक्योर फार्मास्यूटिकल और गुजरात स्थित लाइका को लाइसेंस दिया गया है। यह सारी कंपनियां जुलाई के महीने में एम्फोटेरिसिन बी की 1,11,000 शीशी का उत्पादन करेंगी। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार विदेश मंत्रालय की मदद से इस दवा की उपलब्धता को सुनिश्चित करने के लिए म्यूकरमाइकोसिस की अन्य कारगर दवाओं के आयात पर भी विचार किया जा रहा है। हिन्दुस्थान समाचार/ विजयालक्ष्मी

Advertisementspot_img

Also Read:

इस राज्य में हिंदुओं को मिलेंगे हथियार के लाइसेंस, सुरक्षा को लेकर उठाए गए कदम, जानें क्या हैं इसके नियम ?

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने अल्पसंख्यक बहुल इलाकों में रहने वाले मूल निवासी हिंदुओं को हथियार...
spot_img

Latest Stories

27 मार्च को JDU राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए होगा चुनाव, जानिए किसके नाम पर लग सकती है मुहर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने राष्ट्रीय...

Oscar 2026 में धर्मेंद्र को भुला देने पर हेमा मालिनी का फूटा गुस्सा, रॉब मिल्स ने दी सफाई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में जहां...

Stock Market Today: शुरुआती बढ़त के बाद फिसला शेयर बाजार, Sensex 120 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज भारतीय शेयर बाजार की...

गर्मी में बाहर निकलते ही जलने लगती है त्वचा, तो करें ये उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मी में महिलाओं को अक्सर...