back to top
27.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गलतफहमी में जी रहे हैं अखिलेश यादव, यूपी में भारी बहुमत से बन रही है भाजपा सरकार – रवि किशन

नई दिल्ली, 8 दिसंबर ( आईएएनएस )। उत्तर प्रदेश में भाजपा के सफाए के अखिलेश यादव के दावे पर पलटवार करते हुए गोरखपुर से भाजपा लोक सभा सांसद रवि किशन ने कहा है कि अखिलेश यादव गलतफहमी में जी रहे हैं। आईएएनएस से बात करते हुए रवि किशन ने दावा किया कि भाजपा ने प्रदेश का विकास किया है , कानून व्यवस्था को दुरुस्त किया है ( जिसकी सबसे ज्यादा जरूरत थी ) । आज प्रदेश की जनता मोदी-योगी से खुश है। सब जगह जय श्री राम का नारा लग रहा है। उन्होंने दावा किया कि यूपी की जनता बहुत खुश है और भाजपा 300 से ज्यादा सीटों के साथ फिर से सरकार बनाने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाल टोपी वाले बयान पर अखिलेश के पलटवार पर निशाना साधते हुए भाजपा सांसद ने कहा कि लाल टोपी की चमक दिल्ली तक नहीं पहुंची है, बल्कि यह वहां नजर आ रही थी जब तीन दिन पहले इनके लोग एक पुलिस अधिकारी को मार रहे थे। उन्होंने कहा कि गोरखपुर में मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल टोपी और समाजवादी पार्टी के इसी रवैये को लेकर प्रदेश की जनता को संदेश दिया था, आगाह किया था। प्रियंका गांधी द्वारा महिलाओं के लिए अलग से घोषणा पत्र जारी करने पर रवि किशन ने कहा कि जब ये 70 सालों तक सत्ता में रहे तब महिलाओं के लिए कुछ नहीं किया और अब प्रियंका गांधी लॉलीपॉप देने की कोशिश कर रही हैं। –आईएएनएस एसटीपी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

Iran-Israel War: पाकिस्तान में ‘लॉकडाउन जैसे हालात’, रात 8 बजे बंद होंगे बाजार-मॉल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान युद्ध (Iran-Israel War) के असर...

UP Board Result 2026: कॉपी जांच में देरी से लटका रिजल्ट, जानें कब आएंगे नतीजे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं (UP...

Jamuria Seat पर त्रिकोणीय मुकाबला, जानें किसके पक्ष में है सियासी समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की Jamuria Seat विधानसभा...

Virat Kohli और Anushka Sharma ने किया Dhurandhar 2 का शानदार रिव्यू, शेयर किया पोस्ट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आदित्य धर (Aditya Dhar) के...

मध्य प्रदेश के पांढुर्णा में वेज खाने में मीट मिलने पर बवाल, प्रशासन ने होटल को किया सील

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य प्रदेश के पांढुर्णा में...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵