back to top
27.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गोरठ व शामगढ़ स्टेशनों पर रेलों का होगा ठहराव

जोधपुर, 15 मार्च (हि.स.)। रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए जोधपुर-इंदौर-जोधपुर, बिलासपुर-भगत की कोठी-बिलासपुर रेलसेवा का गोरठ स्टेशन पर, बिलासपुर-बीकानेर-बिलासपुर व मुम्बई सेंट्रल-जयपुर-मुम्बई सेंट्रल रेल सेवाओं का शामगढ स्टेशनों पर ठहराव दिया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी गौरव गौड़ के अनुसार गाड़ी संख्या 02459, जोधपुर-इंदौर स्पेशल गोरठ स्टेशन पर 15.44 बजे आगमन एवं 15.45 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 02460, इंदौर-जोधपुर स्पेशल गोरठ स्टेशन पर 10.43 बजे आगमन एवं 10.44 बजे प्रस्थान करेगी। गाड़ी संख्या 08243, बिलासपुर-भगत की कोठी स्पेशल शामगढ स्टेशन पर 14.35 बजे आगमन एवं 14.37 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 08244, भगत की कोठी-बिलासपुर स्पेशल शामगढ स्टेशन पर 13.30 बजे आगमन एवं 13.32 बजे प्रस्थान करेगी। गाड़ी संख्या 08245, बिलासपुर-बीकानेर स्पेशल शामगढ स्टेशन पर 14.35 बजे आगमन एवं 14.37 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 08246, बीकानेर-बिलासपुर स्पेशल शामगढ स्टेशन पर 13.30 बजे आगमन एवं 13.32 बजे प्रस्थान करेगी। गाड़ी संख्या 02955, मुम्बई सेंट्रल-जयपुर स्पेशल शामगढ स्टेशन पर 06.08 बजे आगमन एवं 06.10 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 02956, जयपुर-मुम्बई सेंट्रल स्पेशल शामगढ स्टेशन पर 18.46 बजे आगमन एवं 18.48 बजे प्रस्थान करेगी। हिन्दुस्थान समाचार/सतीश/संदीप

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...

27 मार्च को JDU राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए होगा चुनाव, जानिए किसके नाम पर लग सकती है मुहर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने राष्ट्रीय...

Oscar 2026 में धर्मेंद्र को भुला देने पर हेमा मालिनी का फूटा गुस्सा, रॉब मिल्स ने दी सफाई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में जहां...

Stock Market Today: शुरुआती बढ़त के बाद फिसला शेयर बाजार, Sensex 120 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज भारतीय शेयर बाजार की...