back to top
24.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

वाल्मीकिनगर में कनवेंशन हॉल के बदले वन विभाग को खरहट में मिलेगी भूमि

बगहा, 28(हि.स.) ।अंचल बगहा दो की ओर से कनवेंशन हॉल के लिए वन विभाग के 25 एकड़ भूमि को चिह्नित किया गया है। वाल्मीकिनगर में कनवेशन हॉल के अधिग्रहित भूमि के बदले वन विभाग को खरहट मौजा में भूमि उपलब्ध कराया जायेगा। उक्त बातें बगहा दो के अंचलाधिकारी राकेश कुमार ने कही, उन्होंने सोमवार को यहां बताया कि बगहा दो के खरहट मौजा में भूमि को चिह्नित करते हुए उसकी पैमाइश कर ली गई है, जिसे वन विभाग को हस्थगत कराया जायेगा। सीओ ने बताया कि वाल्मीकिनगर में कनवेशन हॉल का निर्माण होना है, जिसको लेकर वाल्मीकिनगर में वन विभाग की 25 एकड़ भूमि को अधिग्रहित किया गया है। सीओ ने बताया कि अधिग्रहित भूमि पर कनवेशन हॉल का निर्माण होना है। अधिग्रहण के समय इस बात की सहमति बनी थी कि पर्यारवण संक्षरण के मद्देनजर वन विभाग की अधिग्रहित भूमि के बदले वन विभाग को किसी दूसरे मौजा में उतनी भूमि दी जायेगी। ताकि वन विभाग की भूमि की भरपायी हो सके। इस सहमति के तहत अंचल बगहा दो के खरहट मौजा में भूमि का चयन किया है। सीओ ने बताया कि डीसीएलआर मो. इमरान के देखरेख में खरहट मौजा में भूमि की पैमाइश कर ली गई है। शीघ्र हीं उक्त भूमि को वन विभाग को हस्थगत कराया जायेगा। हिन्दुस्थान समाचार /अरविंद/चंदा

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Exit Poll पर सख्ती: 9 से 29 अप्रैल तक बैन, नियम तोड़ने पर 2 साल की जेल और देना होगा जुर्माना

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में चल रहे विधानसभा चुनावों...

Iran-US Ceasefire: ईरान और अमेरिका के बीच हुआ युद्ध विराम, अब इस चीजों के दाम गिरने तय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान और अमेरिका के बीच हालिया...

Cocktail 2 के Jab Talak गाने का पहला लुक जारी , ग्लैमरस लुक में दिखें फिल्म के कास्ट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म 'कॉकटेल 2' (Cocktail 2)...

Delhi University Admission 2026: कब शुरू होगा एडमिशन और कैसे करें CSAS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Delhi University (DU) में एडमिशन का...

West Bengal Election 2026: Jalpaiguri Seat पर कड़ा मुकाबला, जानें जातीय समीकरण और किसका दबदबा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵