back to top
29.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिहार में हार के बाद कांग्रेस की बड़ी बैठक हुई, सभी 61 प्रत्याशी दिल्ली में जुटे, जानिए क्या तय हुई रणनीति?

बिहार विधानसभा चुनाव में सिर्फ 6 सीटें मिलने के बाद कांग्रेस पार्टी ने अब हार का कारण जानने की कवायद तेज कर दी है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार विधानसभा चुनाव में सिर्फ 6 सीटें मिलने के बाद कांग्रेस पार्टी ने अब हार का कारण जानने की कवायद तेज कर दी है। गुरुवार 27 नवंबर 2025 को दिल्ली के इंदिरा भवन में कांग्रेस नेतृत्व ने बड़ी समीक्षा बैठक आयोजित की, जिसमें 61 उम्मीदवारों, सांसदों, विधायकों, प्रदेश अध्यक्ष और अन्य वरिष्ठ नेताओं को बुलाया गया था।

हार पर मंथन और रिपोर्ट कार्ड की मांग

यह चुनाव परिणाम के बाद कांग्रेस की पहली व्यापक समीक्षा बैठक है। सूत्रों के अनुसार, बैठक का मुख्य एजेंडा था हार की समीक्षा आगे की राजनीतिक रणनीति तैयार करना इसके लिए सभी 61 प्रत्याशियों को अपने-अपने क्षेत्र की विस्तृत रिपोर्ट देने को कहा गया है। रिपोर्ट में शामिल होना चाहिए हार के कारण स्थानीय मुद्दों का असर बूथ स्तर पर संगठन की स्थिति पार्टी कार्यकर्ताओं की सक्रियता यही रिपोर्ट आगे की चुनावी रणनीति की नींव बनेगी।

संगठन में बदलाव की तैयारी

बैठक में पार्टी ने भविष्य के चुनाव पंचायत लोकसभा निकाय चुनाव को ध्यान में रखते हुए बड़े संगठनात्मक सुधारों पर भी चर्चा की। कांग्रेस यह तय करने की कोशिश कर रही है कि क्या मौजूदा नेतृत्व को मजबूत किया जाए? या फिर संगठन में बड़ा बदलाव किया जाए? किन नए चेहरों को मौका दिया जा सकता है? सोशल मीडिया पर सक्रियता बढ़ाना और जमीनी स्तर पर जनसंपर्क अभियान तेज करने की बात भी की गई।

महागठबंधन की हालत भी खराब

कांग्रेस नेतृत्व जन-संपर्क अभियानों, विचार-मंथन शिविरों, जमीनी स्तर पर संगठन के पुनर्गठन तथा सोशल मीडिया पर सक्रियता बढ़ाने जैसे विषयों पर भी विस्तृत विचार करने वाला है। पार्टी को उम्मीद है कि यह बैठक बिहार में उसके राजनीतिक भविष्य के निर्धारण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। बता दें कि महागठबंधन में ना सिर्फ कांग्रेस की बल्कि अन्य पार्टियों का भी 2025 के विधानसभा चुनाव में बेहद खराब प्रदर्शन रहा है। कांग्रेस जहां 6 सीट तो वहीं आरजेडी 25 सीटों पर ही सिमट गई है। आरजेडी की ओर से भी समीक्षा बैठक हो रही है। 

Advertisementspot_img

Also Read:

बिहार में नई हलचल तेज! बंद कमरे में युवा विधायकों के साथ खास बैठक, जानिए क्या प्लान बना रहे हैं निशांत कुमार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में इन दिनों एक नया नाम तेजी से चर्चा में है Nishant Kumar। Nitish Kumar के बेटे निशांत...
spot_img

Latest Stories

रेवती नाम का मतलब-Revati Name Meaning

Meaning of Revati / रेवती नाम का मतलब :...

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि से पहले घर लाएं ये चीजें, दूर होंगी कंगाली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि में माता रानी...

फारूक अब्दुल्ला पर हुई फायरिंग को लेकर टेंशन में गुलाम नबी आजाद, गंभीर जांच की मांग की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार की रात जम्मू कश्मीर के...

पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत पर सरकार का एक्शन, अमित शाह की अध्यक्षता में कमिटी बनाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई...

गर्मियां शुरू होने से पहले घूम आएं ये जगहें, मार्च में घूमने के लिए हैं बेस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च के महीने में न...

इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस...