back to top
19.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बीटरूट है आपकी स्किन के लिए नेचुरल ग्लो का राज, गुलाबी गालों से लेकर दाग-धब्बों तक का इलाज

बीटरूट त्वचा को नेचुरल ग्लो, गुलाबी रंगत और दाग-धब्बों से राहत देने वाला प्राकृतिक उपाय है। इसे मास्क, आइस क्यूब या जूस के रूप में इस्तेमाल कर निखरी और स्वस्थ त्वचा पाई जा सकती है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप चाहते हैं कि आपकी स्किन हो हमेशा खिली-खिली, गुलाबी गालों वाली और बिना दाग-धब्बों के, तो अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल करें बीटरूट। चुकंदर या बीटरूट केवल आपकी सेहत के लिए ही नहीं, बल्कि आपकी त्वचा के लिए भी एक बेहतरीन तोहफा है। इसमें ऐसे प्राकृतिक तत्व होते हैं जो न सिर्फ आपकी त्वचा को चमकदार और रेडिएंट बनाते हैं, बल्कि जिद्दी दाग-धब्बों, मुँहासों और रूखी त्वचा जैसी परेशानियों से भी निजात दिलाते हैं।

बीटरूट में क्या है खास?

बीटरूट में भरपूर मात्रा में विटामिन C, मैग्नीशियम, फोलेट और एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं। ये तत्व त्वचा को न केवल अंदर से पोषण देते हैं, बल्कि बाहरी संक्रमणों से भी बचाते हैं। बीटरूट के एंटीबैक्टीरियल गुण मुँहासों का इलाज करते हैं और त्वचा में नई जान भरते हैं। इसके अलावा, यह प्राकृतिक रंगत बढ़ाने वाला एजेंट भी है, जिससे आपके गाल होंगे स्वाभाविक गुलाबी।

कैसे करें बीटरूट का इस्तेमाल: 3 आसान और असरदार तरीके

1. चुकंदर + मुल्तानी मिट्टी मास्क

फायदा: यह मिश्रण आपकी त्वचा के तेलीयपन को नियंत्रित करता है और मुंहासों को कम करता है। साथ ही यह स्किन को फ्रेश और ग्लोइंग बनाता है।

तैयारी

1 छोटे चुकंदर को छीलकर कद्दूकस कर लें।

इसे मिक्सर में पीसकर रस निकाल लें।

इस रस में 3 छोटे चम्मच मुल्तानी मिट्टी डालकर अच्छी तरह मिलाएं।

इस्तेमाल

इसे चेहरे पर समान रूप से लगाएं।

15-20 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें।

हफ्ते में 2-3 बार करें।

2. बीटरूट + दूध + गुलाब जल क्यूब्स

फायदा: यह क्यूब्स आपकी त्वचा को मॉइस्चराइज करते हैं, उसे जवां बनाए रखते हैं और उम्र बढ़ने के लक्षणों को धीमा करते हैं।

तैयारी

1 कद्दूकस किया हुआ चुकंदर लें।

इसमें 3 बड़े चम्मच दूध और 2 बड़े चम्मच गुलाब जल मिलाएं।

मिश्रण को छानकर आइस क्यूब ट्रे में डालकर जमा लें।

इस्तेमाल:रोज सुबह या शाम चेहरे और गर्दन पर धीरे-धीरे इस क्यूब को रगड़ें।

इससे न केवल त्वचा ताजगी महसूस करेगी, बल्कि स्किन टोन भी बेहतर होगा।

3. सीधा बीटरूट का रस

ताजा बीटरूट का रस पीना भी त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद है। यह शरीर को डिटॉक्स करता है, जिससे आपकी त्वचा अंदर से स्वस्थ और चमकदार रहती है।

बीटरूट के और भी फायदे स्किन के लिए

मुँहासों से बचाव: बीटरूट का एंटीबैक्टीरियल गुण मुँहासों के कारण बनने वाले बैक्टीरिया को खत्म करता है।

दाग-धब्बों को कम करे: लगातार इस्तेमाल से त्वचा के दाग-धब्बे हल्के होते हैं।

त्वचा में नमी बनाए रखे: बीटरूट में मौजूद प्राकृतिक शर्करा त्वचा को मॉइस्चराइज करती है और रूखापन दूर करती है।

त्वचा का रंग निखारें: विटामिन C की उपस्थिति त्वचा के प्राकृतिक रंग को सुधारती है और ताजगी लाती है।

नोट: बीटरूट का इस्तेमाल करते वक्त ध्यान रखें

शुरू में थोड़ी मात्रा में लगाकर देखें कि आपकी त्वचा पर कोई एलर्जी तो नहीं होती।

सीधे छिलका लगा कर न रखें, क्योंकि यह त्वचा को थोड़ा नुकसान पहुंचा सकता है।

स्किन केयर के लिए हमेशा ताजा बीटरूट का उपयोग करें।

बीटरूट न सिर्फ आपकी सेहत के लिए फायदेमंद है, बल्कि यह आपकी त्वचा को भी प्राकृतिक ग्लो देता है। नेचुरली गुलाबी गाल, दाग-धब्बों से छुटकारा और निखरी त्वचा के लिए इसे अपनी दिनचर्या में जरूर शामिल करें। चाहे मास्क बनाकर इस्तेमाल करें या क्यूब्स के रूप में, यह सुपरफूड आपकी स्किन के लिए एक वरदान साबित होगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

बॉलीवुड की इन फिल्मों में दिखाई गई Eid की रौनक, आप भी देखें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज 21 मार्च को Eid...

देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही ईद, अलग-अलग शहरों में अदा की गई नमाज; PM मोदी ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देशभर में आज ईद-उल-फितर बड़े उत्साह...

4 साल बाद यूपी को मिला स्थायी DGP, जानिए कौन हैं एलवी एंटनी देव कुमार जिन्हें मिली जिम्मेदारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में लंबे इंतजार के...

सोना सस्ता, पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा: आम आदमी पर दोहरी मार, जानिए आज का पूरा अपडेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में आज आर्थिक मोर्चे पर...

Rani Mukerji को सांवले रंग की वजह से मिला रिजेक्शन, फिर यू पलट गई किस्मत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में 90's से...

Travel Tips: बिना देरी के निकल जाएं इन जगहों पर, सुंदर हरा -भरा दिखेगा नजारा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप कई दिनों से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵