back to top
27.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अजिंक्य रहाणे और उनकी पत्नी राधिका ने ली कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक

सुनील दुबे नई दिल्ली, 08 मई (हि.स.)। भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे और उनकी पत्नी राधिका धोपावकर ने शनिवार को कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक ले ली है। रहाणे ने खुद इस बात की जानकारी खुद दी। रहाणे ने इंस्टाग्राम पर अपनी और पत्नी की वैक्सीन लिए हुए तस्वीर पोस्ट की और लिखा, "मैंने और राधिका, दोनों ने आज वैक्सीन की पहली खुराक ले रहे है। मैं सभी से आग्रह करता हूं कि यदि आप योग्य हैं तो वैक्सीनेशन जरूर करवाएं।" रहाणे के अलावा सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने भी वैक्सीन की पहली खुराक ले ली है। रहाणे और धवन इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स की टीम का हिस्सा थे। कुछ खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ के कोरोना संक्रमित होने के बाद लीग को मंगलवार को अनिश्चित काल के लिए निलंबित कर दिया गया था। बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने सबसे पहले वैक्सीन लगवाई थी। मार्च के पहले सप्ताह में उन्होंने अपनी पहली खुराक ली थी, जब वैक्सीन सभी वरिष्ठ नागरिकों को दी जा रही थी। हिन्दुस्थान समाचार

Advertisementspot_img

Also Read:

बेटी के वीडियो बनाने से नाराज था पिता, तो अपनी ही बेटी के गोली मार दी, आरोपी पिता दीपक यादव को पुलिस रिमांंड

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गुरुग्राम में रहने वाली 25 वर्षीय टेनिस प्लेयर राधिका यादव के मर्डर केस में एक नया खुलासा, उसके पिता दीपक यादव...
spot_img

Latest Stories

27 मार्च को JDU राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए होगा चुनाव, जानिए किसके नाम पर लग सकती है मुहर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने राष्ट्रीय...

Oscar 2026 में धर्मेंद्र को भुला देने पर हेमा मालिनी का फूटा गुस्सा, रॉब मिल्स ने दी सफाई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में जहां...

Stock Market Today: शुरुआती बढ़त के बाद फिसला शेयर बाजार, Sensex 120 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज भारतीय शेयर बाजार की...

गर्मी में बाहर निकलते ही जलने लगती है त्वचा, तो करें ये उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मी में महिलाओं को अक्सर...