back to top
27.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bihar Teachers Recruitment 2021: बिहार में होगी 45 हजार से ज्यादा टीचरों की भर्ती, जानिए जिलेवार वैकेंसी डीटेल्स

पटना। बिहार में शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए प्रारंभिक, माध्यमिक और उच्च शिक्षा विद्यालयों में 45 हजार से ज्यादा पदों पर नियुक्ति (Bihar Teachers Recruitment 2021) की तैयारी तेज हो गई है। इस संबंध में बिहार लोकसेवा आयोग ने राज्य में 40,518 प्रधान शिक्षक और 5,334 प्रधानाध्यपाकों के पदों पर नियुक्ति की अधियाचना भेजने की तैयारी कर ली है।

दरअसल, बिहार के प्रारंभिक स्कूलों में पहली बार प्रधान शिक्षकों की नियुक्ति (Bihar Teachers Recruitment 2021) होने जा रही है। इसी तरह नवस्थापित माध्यमिक एवं उच्च विद्यालयों में भी प्रधानाध्यापकों की नियुक्ति होनी है। इन पदों के लिए लिखित परीक्षा ली जाएगी। प्रधान शिक्षक और प्रधानाध्यापक सीधे शिक्षा विभाग के अधीन आकर कार्य करेंगे।

शिक्षा विभाग को संबंधित पदों पर बहाली के लिए अधिकांश जिलों से आरक्षण संबंधी रोस्टर क्लियरेंस रिपोर्ट भी मिल चुकी है। जिन जिलों से रिपोर्ट नहीं मिली, वहां जिला शिक्षा पदाधिकारियों एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों को लिस्ट जल्द (Bihar Teachers Recruitment 2021) देने को कहा गया है। शिक्षा विभाग के अनुसार सृजित किए गए 45 हजार से ज्यादा इन पदों का सभी 38 जिलों के बीच बंटवारा करते हुए रोस्टर क्लियरेंस के निर्देश के साथ जिलों को भेजे गया था।

विभाग के अनुसार, यह रिपोर्ट 23 अक्टूबर तक ही मांगी गयी थी, लेकिन, मियाद पूरी होने के बावजूद सभी जिलों से रिपोर्ट (Bihar Teachers Recruitment 2021) नहीं मिली है। इसे गंभीरता से लेते हुए शिक्षा विभाग ने जिला शिक्षा पदाधिकारियों एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों (स्थापना) को रोस्टर क्लियरेंस रिपोर्ट देने को कहा है।

किस जिले में कितने पद

अररिया में 1327, औरंगाबाद में 1093, अरवल में 335, बांका में 1220, भागलपुर में 902, बेगूसराय में 738, भोजपुर में 1139, दरभंगा में 1424, बक्सर में 651, पूर्वी चंपारण में 1914, गया में 1697, गोपालगंज में 1055, जमुई में 828, कटिहार में 1115, कैमूर में 612, खगडिय़ा में 544, किशनगंज में 812, जहानाबाद में 547, लखीसराय में 473, पटना में 1984, मधुबनी में 1883, (Bihar Teachers Recruitment 2021) नवादा में 963, मुंगेर में 536, मुजफ्फरपुर में 1632, नालंदा में 1352, शेखपुरा में 247, शिवहर में 216, रोहतास में 1271, सहरसा में 754, समस्तीपुर में 1540, मधेपुरा में 810, सारण में 1436, सीतामढ़ी में 1107, पूर्णिया में 1354, सिवान में 1209, सुपौल में 1047, वैशाली में 1112, पश्चिम चंपारण में 1639 पद

Advertisementspot_img

Also Read:

ट्रेनी टीचर भर्ती में शेष अभ्यर्थियों की फिर से काउंसलिंग निर्देश के खिलाफ सरकार व बोर्ड ने दाखिल की अपील

प्रयागराज, (हि.स.)। जूनियर बेसिक स्कूलों में 30 नवम्बर 2011 को 75 हजार 885 ट्रेनी टीचरों की भर्ती के लिए जारी विज्ञापन में से सुप्रीम...
spot_img

Latest Stories

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...

27 मार्च को JDU राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए होगा चुनाव, जानिए किसके नाम पर लग सकती है मुहर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने राष्ट्रीय...

Oscar 2026 में धर्मेंद्र को भुला देने पर हेमा मालिनी का फूटा गुस्सा, रॉब मिल्स ने दी सफाई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में जहां...

Stock Market Today: शुरुआती बढ़त के बाद फिसला शेयर बाजार, Sensex 120 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज भारतीय शेयर बाजार की...