back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

विश्वविद्यालयों में रिक्त 394 पदों पर तीन माह में होगी भर्ती: डा.धन सिंह रावत

-अक्टूबर में सभी विश्वविद्यालय आयोजित करेंगे दीक्षांत समारोह -कुमाऊं विवि का एसबीएस महाविद्यालय रुद्रपुर होगा नया परिसर देहरादून, 16 जून (हि.स.)। राज्य के विश्वविद्यालयों में वर्षों से रिक्त शैक्षणिक एवं शिक्षणेत्तर पदों पर तीन माह के भीतर भर्ती की जाएगी। एक माह के भीतर सभी विश्वविद्यालयों को डिजी लाॅकर की सुविधा उपलब्ध करानी होगी। विश्वविद्यालयों का दीक्षांत समारोह अक्टूबर में आयोजित किया जाएगा। एसबीएस महाविद्यालय रुद्रपुर को कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल का नया परिसर बनाया जाएगा। बुधवार को विधानसभा के सभागार में आयोजित राज्य विश्वविद्यालयों की समीक्षा बैठक में उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत की अध्यक्षता में यह निर्णय लिया गया। डा.रावत ने बताया कि विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों को खोले जाने के संबंध में सरकार शीघ्र निर्णय लेगी। उन्होंने बतया कि सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को वर्षों से रिक्त चल रहे शैक्षणिक एवं शिक्षणेत्तर पदों को तीन माह के भीतर भरने, अक्टूबर में दीक्षांत समारोह आयोजित करने तथा विश्वविद्यालयों में एक माह के भीतर डिजी लाॅकर की व्यवस्था उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान में राज्य के विश्वविद्यालयों में शिक्षकों के 206 तथा शिक्षणेत्तर कार्मिकों के 188 पद रिक्त हैं। नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर तीन माह के भीतर भर्ती करने के निर्देश दिये गए हैं। बैठक में निर्णय लिया गया है कि एसबीएस महाविद्यालय रुद्रपुर को कुमाऊं विश्वविद्यालय का नया परिसर बनाया जाएगा। इसके लिए कुलपति शासन को शीघ्र प्रस्ताव भेजेंगे। कुमाऊं विश्वविद्यालय एवं सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा में शैक्षणिक एवं शिक्षणेत्तर पदों के बंटवारे के लिए प्रभारी सचिव उच्च शिक्षा विनोद रतूड़ी एवं दोनों विश्वविद्यालय के कुलपतियों की समिति गठित की गई है। श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय को ऋषिकेश परिसर में एक माह के भीतर नए निर्माण कार्य प्रारम्भ करने होंगे। यह भी निर्णय लिया गया है कि सभी विश्वविद्यालय प्रथम सेमेस्टर एवं अंतिम सेमेस्टर के साथ ही प्रथम वर्ष एवं अंतिम वर्ष की ही परीक्षाएं आयोजित करायेंगे। शेष छात्रों को गत वर्ष की भांति प्रोन्नत किया जाएगा। बैठक में सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों ने अपने-अपने संस्थानों की प्रगति रिपोर्ट एवं समस्याएं रखीं। अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा आनंद बर्द्धन ने कहा कि विश्वविद्यालयों के शासन स्तर पर लम्बित सभी प्रकरणों का दो सप्ताह के भीतर निस्तारण कर दिया जाएगा। श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय एवं सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा में शीघ्र स्थाई कुलसचिवों की तैनाती कर दी जाएगी। बैठक में अपर मुख्य सचिव आनंद वर्द्धन, कुलपति उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय प्रो. ओ.पी.एस. नेगी, कुलपति श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय डा. पी.पी. ध्यानी, कुलपति सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय प्रो. एन.एस.भंडारी, कुलपति कुमाऊं विश्वविद्यालय प्रो. एन.के. जोशी, कुलपति दून विश्वविद्यालय प्रो. सुरेखा डंगवाल, निदेशक उच्च शिक्षा डा. कुमकुम रौतेला, सलाहकार रूसा प्रो. के.डी. पुरोहित, प्रो. एम.एस.एम रावत, अपर सचिव उच्च शिक्षा एम.एम. सेमवाल, संयुक्त निदेशक उच्च शिक्षा डा. पी.के.पाठक, कुलसचिव दून विवि डा. एम.एस. मंद्रवाल, कुलसचिव श्रीदेव सुमन विवि डा. एम.एस. रावत, अनु सचिव उच्च शिक्षा ब्योमकेश दुबे, उप कुलसचिव ओपन यूनिवर्सिटी डा. विमल मिश्रा सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

27 मार्च को JDU राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए होगा चुनाव, जानिए किसके नाम पर लग सकती है मुहर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने राष्ट्रीय...

Oscar 2026 में धर्मेंद्र को भुला देने पर हेमा मालिनी का फूटा गुस्सा, रॉब मिल्स ने दी सफाई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में जहां...

Stock Market Today: शुरुआती बढ़त के बाद फिसला शेयर बाजार, Sensex 120 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज भारतीय शेयर बाजार की...

गर्मी में बाहर निकलते ही जलने लगती है त्वचा, तो करें ये उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मी में महिलाओं को अक्सर...