back to top
30.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अक्षयपात्र फाउंडेशन ने जिला व सौ शैय्या अस्पताल को प्रदान किए तीन-तीन ऑक्सीजन कांसेटेटर

– ऑक्सीजन कांसेटेटर वितरण करना अपने आप में सर्वोतम सेवा : जिलाधिकारी मथुरा, 15 जून (हि.स.)। अक्षय पात्र फाउंडेशन वृंदावन ने मंगलवार नौ ऑक्सीजन कांसेटेटर जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल को निशुल्क सौंपे, जिन्हें जिलाधिकारी द्वारा जिला अस्पताल महिला, जिला अस्पताल पुरूष और संयुक्त जिला अस्पताल वृंदावन को तीन-तीन वितरित कर दिए गए है। मंगलवार जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने कहा आपातकाल में मरीजों की सेवा के लिए ऑक्सीजन कांसेटेटर का वितरण अपने आप में एक सर्वोत्तम सेवा है। जिलाधिकारी ने जिला अस्पताल महिला, जिला अस्पताल पुरूष एवं संयुक्त जिला अस्पताल वृन्दावन को क्रमशः तीन-तीन ऑक्सिजन कांसेटेटर प्रदान किये गए ताकि आगामी समय में उन्हें सहयोग प्राप्त हो सके। अक्षयपात्र फाउंडेशन संस्था के संयोजक जितेन्द्र शर्मा ने बताया कि संस्था द्वारा जिलाधिकारी मथुरा को नौ ऑक्सीजन कांसेटेटर मंगलवार को प्रदान किये गए। जिसे उन्होंने जिला अस्पताल महिला में मरीजों की सेवा के लिए डॉ0 मुकुंद बंसल को, जिला अस्पताल पुरूष में डॉ0 केके माथुरा व डॉ0 शरद गुप्ता को, संयुक्त जिला अस्पताल में डॉ0 एसके जैन व डॉ0 एके गुप्ता को तीन-तीन ऑक्सीजन कांसेटेटर प्रदान कर दिए है। हिन्दुस्थान समाचार/महेश

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories