back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Beauty Tips: पार्लर जाए बिना पैरों की ऐसे करें देखभाल, पेडिक्योर के पूरे पैसे बचेंगे

हम जितनी अपनी त्वचा की देखभाल करते हैं उतनी ही पैरों की देखभाल भी करनी चाहिए। लेकिन पैरों की देखभाल के लिए महंगा पेडिक्योर करवाना ज़रूरी नहीं है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। महिलाओं की खूबसूरती उनकी पर्सनालिटी में चार चांद लगाती है जरूरी नहीं है की आप सिर्फ अपने चेहरे को खूबसूरत बनाएं बल्कि शरीर के हर एक हिस्से को खूबसूरत बनाना चाहिए। आज हम पैरों की खूबसूरती की बात कर रहे हैं इसका सबसे अच्छा तरीका है पैडिक्योर। सर्दियों के मौसम में पैर रूखे हो जाते हैं वहीं गर्मियों के मौसम में पैरों पर टैनिंग हो जाती है। ऐसे में पैरों की खास देखभाल करने की जरूरत होती है इस तरह से आप पार्लर में जाकर फिजूल खर्च न करें घर पर ही आसान तरीके से पेडीक्योर कर लीजिए।

नेल पॉलिश हटाएं

महिलाओं को नेल पॉलिश लगाना बहुत पसंद होता है वह हाथों और पैरों में नेल पॉलिश लगाकर खूबसूरती को बढ़ाती हैं। वहीं, आपको पेडीक्योर करने के लिए सबसे पहले नेल पॉलिश रिमूव करना होगा। 

गर्म पानी में मिलाएं शॉवर जेल 

पेडीक्योर करने के लिए दूसरा स्टेप यह है की आप एक बड़े से टब में गर्म पानी ले लीजिए और इसमें शॉवर जेल मिला लीजिए। यह आपके पैरों से गंदगी निकालने में मदद करता है। आप अपने पैरों को 10 से 20 मिनट तक गर्म पानी के टब में डूबाकर रखें।

पैरों को साफ करें

पैरों को लंबे समय तक गर्म पानी में रखने से पैरों की त्वचा कोमल हो जाती है और गंदगी निकलने लगती है। इसके अलावा आप पैरों को साफ करने के लिए हल्के हाथों से रगड़ सकती हैं नहीं तो लूफा या फुट फाइल या प्यूमिस स्टोन से भी रगड़ सकती है। इस तरह से डेड स्किन सेल्स है जाती है।

नेल ट्रिम करें

गर्म पानी में पैरों को रखने से आपके नाखून नरम हो जाते हैं अब इसे अच्छी तरह से ट्रिम कर लीजिए। अगर आपके नाखून लंबे रखते हैं तो अच्छा सा शेप दे दीजिए। 

पैरों की मालिश

नाखून को काटने के बाद पैरों को पानी से धो लीजिए इसके बाद मुलायम तौलिए से पोछ लीजिए। जब आपका पर अच्छी तरह से सुख जाए तो तेल से मालिश कीजिए। अगर आपके पैरों में लोशन लगाना है तो आप वह भी लगा सकती हैं। 

नेल पॉलिश

अब आपका लास्ट स्टेप नेल पॉलिश है जब आपके पैर अच्छी तरह से साफ सुथरे हो जाए, तो आप अपनी फेवरेट नेल पॉलिश लगाएं। इस तरह से आप पार्लर में बिना फिजूल खर्च किए पैडिक्योर कर सकती हैं।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा की परेशानी भी बढ़ने लगती है। तेज धूप, पसीना और उमस मिलकर स्किन को बेजान,...
spot_img

Latest Stories

Oscar 2026 में धर्मेंद्र को भुला देने पर हेमा मालिनी का फूटा गुस्सा, रॉब मिल्स ने दी सफाई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में जहां...

Stock Market Today: शुरुआती बढ़त के बाद फिसला शेयर बाजार, Sensex 120 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज भारतीय शेयर बाजार की...

गर्मी में बाहर निकलते ही जलने लगती है त्वचा, तो करें ये उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मी में महिलाओं को अक्सर...

Vastu Tips: आर्थिक तंगी से हैं परेशान, तो करें ये वास्तु उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...