back to top
20.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Skin Care Tips: त्वचा को टाइट रखेगी ये चीज, चेहरा बनेगा चमकदार और जवां

उम्र का असर अक्सर चेहरे पर नजर आने लगता है। खुद को जवां दिखाने के लिए आप एक छोटी सी चीज का इस्तेमाल करके खिली त्वचा और चमकदार चेहरा बना सकती हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों का मौसम चल रहा है ऐसे में चेहरे पर कई तरह की समस्याएं देखने को मिलती हैं जिसमें पिंपल्स, ड्राइनेस, एकने, झुर्रियां आदि होता है। अगर आप इन सभी समस्याओं से छुटकारा पाना चाहती हैं तो अपनी स्किन केयर रूटीन में थोड़ा सा बदलाव कर लीजिए। अगर आप रोजाना एक छोटी सी चीज का इस्तेमाल करेंगे तो आपकी त्वचा टाइट हो जाएगी। आपको अपनी स्किन केयर में नियमित रूप से नींबू का इस्तेमाल करना चाहिए यह आपकी त्वचा को चमकदार और जवां बनाती है।

कैसे करें इस्तेमाल

अगर आपको नींबू इस्तेमाल करने के तरीके के बारे में नहीं पता है तो आपको स्किन केयर में यह कैसे इस्तेमाल करें इसके बारे में जान लीजिए। नींबू में विटामिन एंटीबैक्टीरियल और कई तरह के गुण पाए जाते हैं जो हमारी सेहत और त्वचा दोनों के लिए फायदेमंद है। आपको नहाने से पहले नींबू का रस नहाने के पानी में डाल लेना है और इससे नहाना है आपकी त्वचा टाइट हो जाएगी।

चेहरे पर आएगा कसाव

अगर आपका चेहरा ढीला पड़ गया है तो इसे टाइट करने के लिए आपको त्वचा पर नींबू का इस्तेमाल करना होगा। रात को सोने से पहले आप एक गिलास पानी में दो-तीन बूंद नींबू का रस मिला लीजिए और चेहरे को धो लीजिए।

शरीर में नहीं आएगी बदबू

गर्मी के मौसम में हमारी त्वचा से बदबू आने लग जाती है इसके लिए आपको नींबू के रस का इस्तेमाल करना है जो बैक्टीरिया को खत्म कर देता है। अगर आप शरीर की बदबू से परेशान है तो आपको नहाने के पानी में नींबू का रस मिलना है इस तरह से बदबू खत्म हो जाएगी।

चेहरे के दाग धब्बे दूर

कई महिलाओं के चेहरे पर बहुत सारे दाग धब्बे होते हैं इन्हें दूर करने के लिए आप नींबू के रस का इस्तेमाल करें। अगर आपके चेहरे पर किसी तरह का दाग धब्बा है तो आप नहाने के पानी में नींबू का रस मिला लीजिए और चेहरे को अच्छी तरह से वॉश करें।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

झाइयों से छुटकारा पाना अब आसान, हफ्ते में तीन दिन ये चीज लगाएं और पाएं दमकती स्किन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज की अनहेल्दी लाइफस्टाइल, गलत खानपान, बढ़ता तनाव और हार्मोनल बदलावों का असर सीधे हमारी त्वचा पर दिखाई देने लगा है।...
spot_img

Latest Stories

Vastu Tips: तुलसी का पौधा बनाएगा आपको मालामाल, बस करें ये खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...