back to top
29.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मंदसौर में हुई सख्ती तो उदयपुर में खिलाने लगे सट्टा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मंदसौर, 28 अप्रैल (हि.स.)। राजस्थान की उदयपुर पुलिस ने मंदसौर निवासी पांच सटोरियों को गिरफ्तार किया है। ये सभी आईपीएल पर सट्टा चला रहे थे। पुलिस का कहना है कि पांचों सटोरिये पहले मंदसौर में भी यही काम करते रहे हैं, लेकिन वहां पुलिस की सख्ती होने पर कुछ दिनों पहले उदयपुर आकर सट्टे का कारोबार शुरू किया था। उदयपुर में पुलिस ने मंदसौर के पांच सटोरियों को गिरफ्तार किया है। सभी आईपीएल मैच पर सट्टा लगा रहे थे। उनके पास से 8 करोड़ का हिसाब किताब मिला है। साथ ही 16600 रुपये, 40 मोबाइल, 3 लेपटाप, 52 इंची एलईडी, एक कार और सट्टे के काम में आने वाली एक पेटी मशीन बरामद की गई है। उदयपुर जिला स्पेशल टीम के अनुसार मंगलवार रात में मीरानगर 80 फीट रोड स्थित स्काई हाइट काम्प्लेक्स में आईपीएल सट्टे की सूचना मिलने पर दबिश दी गई थी। मौके पर पांच आरोपितों कमलेश उर्फ कालू पुत्र जगदीश कालरा, लवी पुत्र राजेंद्र शर्मा, शाहनवाज पुत्र इजहार हुसैन, धीरु उर्फ नदीम पुत्र शकील मेवाती और मोहम्मद इशाक पुत्र मोहम्मद इब्राहिम सभी निवासी मंदसौर को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह सभी सटोरिये मंदसौर में ही वर्षों से आईपीएल का सट्टा कर रहे थे। कई बार पकड़ाए भी लेकिन छूटने के बाद में फिर सट्टा चलाने लगे। मंदसौर में पुलिस ने थोड़ी सख्ती की तो पांचों उदयपुर में अड्डा जमाकर काम करने लगे थे। हिन्दुस्थान समाचार/केशव दुबे

Advertisementspot_img

Also Read:

Rohit Shetty firing case: कोर्ट ने आरोपियों की दी पुलिस कस्टडी, डायरेक्टर के आवास के बाहर कड़ी सुरक्षा तैनात

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मुंबई के जुहू इलाके में मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना ने फिल्म इंडस्ट्री...
spot_img

Latest Stories

क्या आपने कभी बनाई है मटर के छिलके की ये अनोखी सब्जी? जानिए इसकी खास रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मटर में काफी प्रोटीन होता...

WhatsApp Update: अब बिना नंबर बताए कर सकेंगे चैट यूजरनेम फीचर से बढ़ेगी प्राइवेसी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोशल मीडिया मौजूदा समय में संबंधों...

सुबह करें ये प्रोटीन से भरपूर नाश्ता, दिन भर रहेंगे सेहतमंद

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

कॉपी-पेस्ट मैसेज पर घिरे PAK PM Shehbaz Sharif, सोशल मीडिया पर जमकर हुए ट्रोल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PAK PM Shehbaz Sharif एक बार...

Cricket Facts: जब पाकिस्तान के लिए खेले थे सचिन, क्रिकेट इतिहास के 5 सबसे दिलचस्प किस्से जो आपको चौंका देंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट का इतिहास सिर्फ रिकॉर्ड और...

Alia Bhatt ने पहनी मोगरे के फूल से सजी साड़ी, शादी में ट्रेंड बन सकती है ये डिजाइन

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस Alia Bhatt हाल ही...

West Bengal Election 2026: बंगाल को दिलाएंगे पुरानी पहचान, आसनसोल से TMC पर गरजे PM मोदी, कहा- ये चुनाव बदलाव का…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल के आसनसोल में प्रधानमंत्री...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵