back to top
29.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

World Cup 2023: वर्ल्ड कप के लिए टीम सेलेक्शन में 3 बड़ी चूक, कहीं खामियाजा भुगतना ना पड़े!

World Cup 2023 Team India:आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है। भारतीय सेलेक्टर्स ने ईशान किशन को लगातार बेहतरीन प्रदर्शन का इनाम दिया है।

नई दिल्ली, रफ्तार। आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है। भारतीय सेलेक्टर्स ने ईशान किशन को लगातार बेहतरीन प्रदर्शन का इनाम दिया है। एक बार फिर युजवेंद्र चहल ने सेलेक्टर्स का भरोसा जीता है। वहीं, रविचंद्रन अश्विन के अनुभव को नजरअंदाज किया गया है। संजू सैमसन को भी मौका नहीं दिया गया। टीम में संतुलन सिर्फ कागज पर दिखाई दे रहा है, लेकिन भारतीय सेलेक्टर्स द्वारा टीम चुनने में तीन बड़ी चूक हुए हैं। इसका खामियाजा टीम इंडिया को वर्ल्ड कप में भुगतना पड़ सकता है।

सूर्यकुमार का वनडे में बेहद खराब प्रदर्शन

वर्ल्ड कप के लिए सूर्यकुमार यादव का सेलेक्शन हर किसी को थोड़ा चौंका रहा है। टी-20 में सूर्यकुमार लाजवाब हों सकते हैं, लेकिन 50 ओवर फॉर्मेट में बेहतर विकल्प नहीं हैं। सूर्या ने 26 वनडे मैच में 24 की मामूली औसत से महज 511 रन मारे हैं। सूर्यकुमार वनडे में एक भी शतक नहीं लगा सके हैं।

सूर्या से बेहतर है संजू की बल्लेबाजी रिकॉर्ड

सूर्या से बेहतर विकल्प संजू सैमसन थे। वनडे फॉर्मेट में संजू का रिकॉर्ड बेमिसाल रहा है। इन्होंने 50 ओवर फॉर्मेट में 13 मैच खेले हैं। इन मैचों में 55 की औसत से 390 रन जड़े हैं। संजू की स्ट्राइक रेट सूर्यकुमार से बेहतर है।

अनफिट केएल राहुल टीम में ?

भारतीय सेलेक्टर्स ने फिर केएल राहुल पर भरोसा जताया है। एशिया कप 2023 की टीम में भी इनका चयन हुआ है, लेकिन वह एक भी मैच नहीं खेल सके हैं। अगर, वर्ल्ड कप तक राहुल फिट भी हो जाते हैं, तो इसकी क्या गारंटी है कि उनके बल्ले से मेगा इवेंट में रन निकलेंगे। राहुल चार से पांच महीनों से क्रिकेट से दूर हैं। ऐसे में वर्ल्ड कप में वह दमदार प्रदर्शन कर पाएंगे या नहीं यह बड़ा सवाल है।

चहल-अश्विन को ड्रॉप करना भारी पड़ेगा!

वर्ल्ड कप अपने देश में ही होना है। भारतीय पिचों पर स्पिनर्स का बोलबाला होता है। देश की माटी पर रविचंद्रन अश्विन का रिकॉर्ड भी बेमिसाल है। वहीं, चहल अहम समय पर विकेट निकालने में माहिर हैं। इसके बावजूद भारतीय सेलेक्टर्स ने दोनों स्पिनर्स को वर्ल्ड कप की टीम में जगह नहीं दी है।

Advertisementspot_img

Also Read:

IPL 2026 से पहले BCCI ने जारी की नई गाइडलाइंस, जानिए क्या है ये साढ़े तीन घंटे वाला नया नियम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरू होने से पहले बीसीसीआई ने सभी टीमों के लिए नई गाइडलाइंस जारी कर दी हैं।...
spot_img

Latest Stories

वृत्तिका नाम का मतलब-Vrittika Name Meaning

Vrittika Name Meaning वृत्तिका नाम का मतलब : Light...

एक दिन में कितनी कमाई करती है भारत सरकार? जानिए सालभर की कमाई का पूरा हिसाब

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत दुनिया की सबसे तेजी से...

सिर्फ 2 गेंदों में हैट्रिक? यह भारतीय गेंदबाज कर चुका है हैरतअंगेज कारनामा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 सीजन की शुरुआत होने...

Chaitra Navratri पर दिल्ली के इन जगहों से करें सबसे बढ़िया शॉपिंग? जानिए सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र का महीना शुरू होने...

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...