back to top
25.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Champions Trophy : अफगानिस्‍तान की जबरदस्‍त जीत से बदले Semi Final के समीकरण, अब इन 3 टीमों के बीच मुकाबला

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में अफगानिस्तान की इंग्‍लैंड के खिलाफ धमाकेदार जीत से सेमीफाइनल की रेस को दिलचस्‍प बना दिया है। ग्रुप बी में अब इन दिनों टीमों के बीच सेमीफाइनल की जंग होती नजर आ रही है।

नई दिल्‍ली,रफ्तार डेस्‍क । अफगानिस्तान की टीम ने एक बार ICC टूर्नामेंट में कमाल का प्रदर्शन करते हुए सबको चौंका दिया है। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में इंग्‍लैंड के खिलाफ के जबर्दस्‍त जीत दर्ज की है। इस जीत से अफगानिस्‍तान ने सेमी फाइनल का समीकरण और भी दिलचस्‍प बना दिया है। अफगानिस्‍तान ने गुरुवार को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप बी में इंग्लैंड को 8 रन से हराकर सेमीफाइनल की रेस को रोमांचक बना दिया है। वहीं, इस मुकाबले में मिली हार के बाद इंग्लिश टीम का टूर्नामेंट से सफर समाप्‍त हो गया है। और अफगानिस्तान ने चैंपियंस ट्रॉफी की पहली जीत दर्ज करते हुए खुद को सेमीफाइनल की रेस में बरकरार रखा है। 

वहीं, ग्रुप बी में अब अफगानिस्‍तान समेत तीन टीम सेमीफाइनल की तोड़ में है। जबकि ग्रुप ए से भारत और न्‍यूजीलैंड की टीम पहले सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। तो आपको बताते हैं कि, ग्रुप बी से सेमीफाइनल में पहुंचने के किसकी ज्‍यादा संभावना है?

अफगानिस्‍तान को एक और मैच जीतना होगा 

अफगानिस्तान की जीत के बाद चैंपियंस ट्रॉफी के ग्रुप बी की पॉइंट्स टेबल को देखें तो यहां इंग्लैंड 0 अंक के साथ सबसे निचले पायदान पर है और इसके साथ ही उसका इस टूर्नामेंट से सफर भी समाप्‍त हो गया है। वहीं, अफगानिस्तान अब 2 मैचों में 1 जीत और 1 हार के साथ 2 पॉइंट्स के साथ तीसरे स्‍थान पर है। अफगानिस्‍तान का नेट रन रेट -0.990 है। अगर वह अपना अंतिम मुकाबले में जीत दर्ज करने में कामयाब होती है। तो उसका सेमीफाइनल में पहुंचना पक्‍का हो जाएगा। हालांकि ये मुकाबला 28 फरवरी को ऑस्‍ट्रेलिया से है।

साउथ अफ्रीका के पास ज्‍यादा मौका 

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप बी में साउथ अफ्रीका और ऑस्‍ट्रेलिया समान अंकों के साथ ग्रुप बी में टॉप पर बनी हुई हैं। साउथ अफ्रीका के दो मैचों में तीन अंक के साथ ही उसका ग्रुप में नेट रन रेट सबसे बेहतर +2.140 का है। वहीं साउथ अफ्रीका का अगला मैच इंग्‍लैंड से है, अगर वह इस मुकाबले में जीत दर्ज करती है। तो आसानी से सेमीफाइनल में एंट्री ले लेंगी। वहीं, अगर ऑस्‍ट्रेलिया अपने मैच में अफगानिस्‍तान को हरा देती है तो भी साउथ अफ्रीका का टिकट पक्‍का है।

ऑस्‍ट्रेलिया के सेमीफाइनल में पहुंचने के चांस

वहीं ग्रुप बी में साउथ अफ्रीका के साथ ही ऑस्‍ट्रेलिया भी टॉप पर बरकरार है। ओर पॉइंट्स टेबल के बात करें तो उसके भी साउथ अफ्रीका के समान दो मैचों में 3 अंक हैं। हालांकि नेट रन रेट के मुकाबले में वह साउथ अफ्रीका पीछे है। उसका नेट रन रेट +0.475 का है। अगर ऑस्‍ट्रेलिया अगले मैच में अफगानिस्‍तान को शिकस्‍त देती है। तो उसका सेमीफाइनल में पहुंचना तय है। वहीं, अगर वह ये मुकाबला हारती है तो उसे एक बेहतर रन रेट के साथ साउथ अफ्रीका के खिलाफ इंग्‍लैंड के जीत की दुआ करनी होगी। 

Advertisementspot_img

Also Read:

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने मसूरी में धूमधाम से अपनी बचपन की दोस्त वंशिका के साथ सात फेरे लिए। अब...
spot_img

Latest Stories

बॉलीवुड की इन फिल्मों में दिखाई गई Eid की रौनक, आप भी देखें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज 21 मार्च को Eid...

देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही ईद, अलग-अलग शहरों में अदा की गई नमाज; PM मोदी ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देशभर में आज ईद-उल-फितर बड़े उत्साह...

4 साल बाद यूपी को मिला स्थायी DGP, जानिए कौन हैं एलवी एंटनी देव कुमार जिन्हें मिली जिम्मेदारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में लंबे इंतजार के...

सोना सस्ता, पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा: आम आदमी पर दोहरी मार, जानिए आज का पूरा अपडेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में आज आर्थिक मोर्चे पर...

Rani Mukerji को सांवले रंग की वजह से मिला रिजेक्शन, फिर यू पलट गई किस्मत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में 90's से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵