back to top
27.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आज ICC की बैठक के बाद Champions Trophy की मेजबानी पर हो जाएगा आर पार का फैसला, जय शाह करेंगे बैठक की अगुवाई

आज ICC चैंपियंस ट्रॉफी पर PCB के साथ मीटिंग करेगा। इस मीटिंग में चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी को लेकर फैसला होने की पूरी संभवाना है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज 7 दिसंबर 2024 को चैंपियंस ट्रॉफी मामले पर आईसीसी की मीटिंग होनी है। इससे पहले 5 दिसंबर 2024 को आईसीसी की यह मीटिंग टल गई थी। इस मीटिंग में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) आईसीसी को हाइब्रिड मॉडल पर अपना फैसला सुनाएगा।

PCB ने अभी तक गोल मोल रवैया ही दिखाया है

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने हाल में ही हाइब्रिड मॉडल को स्वीकारने के प्रति अपना गोल मोल रवैया दिखाया था। कुछ समय बाद यह कहा जाने लगा था कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड इसको स्वीकार कर लेगा, लेकिन PCB ने इसके साथ कुछ शर्तें भी रखी थी। इनमे से एक शर्त यह भी थी कि ICC को भारत में होने वाले इवेंट्स में पाकिस्तान के लिए भी हाइब्रिड मॉडल को लागू करना होगा। बता दें कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के आयोजन में इस वक्त 3 महीने से भी कम समय बचा है, लेकिन ICC इसको अभी तक शेड्यूल की घोषणा नहीं कर पाया है।

जय शाह ने 1 दिसंबर 2024 को नए ICC चेयरमैन का पदभार संभाला

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) इससे पहले भी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को साफ-साफ बता चुका है कि पाकिस्तान के पास आगे बढ़ने के लिए सिर्फ हाइब्रिड मॉडल का ही विकल्प बचा है। बता दें कि इससे पहले 29 नवंबर 2024 को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने सभी 12 देशों के क्रिकेट बोर्ड के साथ मीटिंग की थी। लेकिन अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की उस मीटिंग का कोई भी परिणाम नहीं निकल पाया था।

वहीं आजकल पाकिस्तान के लाहौर, रावलपिंडी और कराची के मैदानों का तेजी से नवीनीकरण का काम किया जा रहा है। पाकिस्तान के इन्ही ही मैदानों में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के मैच खेलें जाने हैं। अब जैसे जैसे समय बीतता जा रहा है, उसके साथ ही हाइब्रिड मॉडल मामला खूब गरमा रहा है। बता दें कि जय शाह ने 1 दिसंबर 2024 को नए ICC चेयरमैन का पदभार संभाला है। जय शाह ने इसके बाद 5 दिसंबर 2024 को ICC के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स से मुलाकात की थी।

Advertisementspot_img

Also Read:

Lionel Messi को T20 World Cup का न्योता, जय शाह ने भेंट किया भारत-यूएसए मैच का टिकट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट और फुटबॉल दोनों के फैंस के लिए आज का दिन खास रहा। फुटबॉल जगत के महान खिलाड़ी लियोनेल मेसी के...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...