back to top
29.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

इधर जय शाह ICC चेयरमैन बने उधर पाकिस्तान घुटनों पर आया, Champions Trophy को लेकर PCB की उम्मीदें धराशाई

जय शाह ने बीते दिन ICC चेयरमैन पद संभाल लिया है जिसके बाद चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी को लेकर PCB की सारी उम्मीदें टूट गई।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर बवाल दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। एक तरफ तो ICC ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को साफ संकेत दे दिया है कि चैंपियंस ट्रॉफी के लिए एकमात्र विक्लप हाइब्रिड मॉडल ही है जबकि पाकिस्तान ने इस मॉडल को अपनाने के लिए एक शर्त सामने रख दी है। हाइब्रिड मॉडल के प्रस्ताव से नाराज पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने कुछ ऐसा कह दिया है जिसे लेकर टीम इंडिया के फैंस ने उनपर जमकर निशाना साधना शुरु कर दिया है। हालांकि बीते दिन जय शाह ने ICC चेयरमैन का पद संभालने के बाद PCB की सारी उम्मीदों पर पानी फिरता हुआ दिखाई दे रहा है। 

चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर आखिरी फैसला जय शाह लेंगे

जय शाह ने ICC चेयरमैन का पद तब संभाला जब चैंपिंयस ट्रॉफी की मेजबानी को लेकर विवाद चल रहा है। भारत के लिए तो यह अच्छी खबर है जबकि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के लिए यह किसी झटके से कम नहीं है। ग्रेग बार्कले के चेयरमैन रहते जो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड तेवर दिखा रहा था अब उसके तेवर ढीले पड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। कहीं न कहीं अब PCB मान चुका है कि आईसीसी में अब जय शाह को ही इस विवाद पर आखिरी फैसला लेना है तो संभवत यह फैसला भारत के हितों को देखते हुए ही लिया जाएगा। 

…तो हाइब्रिड मॉडल पर लगने वाली है मुहर?

ICC ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को हाइब्रिड मॉडल के लिए प्रस्ताव दिया था जिसे लेकर PCB ने अपनी शर्त सामने रख दी थी। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की तरफ से कहा गया था कि अगर भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में बदलाव किया जा रहा है तो हम भी साल 2031 तक होने वाले किसी भी आयोजन के लिए भारत का दौरा नहीं करेंगे। हालांकि इस प्रस्ताव को कितना माना जाता है कितना नहीं ये तो आईसीसी के रुख के बाद ही साफ हो पाएगा लेकिन जय शाह के पदभार संभालने के साथ ही यह चर्चा तेज हो गई है कि देर सवेर पाकिस्तान को हाइब्रिड मॉडल के लिए तैयार होना ही पड़ेगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

उस्मान तारिक के बॉलिंग एक्शन पर बढ़ा विवाद, जानिए क्‍या है ICC के नियम और जांच प्रक्रिया?

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क। टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के स्पिनर उस्मान तारिक के गेंदबाजी एक्शन को लेकर चर्चा तेज हो गई है।...
spot_img

Latest Stories

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि से पहले घर लाएं ये चीजें, दूर होंगी कंगाली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि में माता रानी...

फारूक अब्दुल्ला पर हुई फायरिंग को लेकर टेंशन में गुलाम नबी आजाद, गंभीर जांच की मांग की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार की रात जम्मू कश्मीर के...

पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत पर सरकार का एक्शन, अमित शाह की अध्यक्षता में कमिटी बनाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई...

गर्मियां शुरू होने से पहले घूम आएं ये जगहें, मार्च में घूमने के लिए हैं बेस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च के महीने में न...

इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस...