back to top
25.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज मैथ्यू वेड ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा, T20 वर्ल्ड कप में खेली थी अहम पारी

ऑस्ट्रेलिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज मैथ्यू वेड ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। मैथ्यू वेड ने 200 से ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ऑस्ट्रेलिया को नवंबर में भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया में बार्डर-गावस्कर सीरीज में 5 टेस्ट मैच खेलने हैं। सीरीज की शुरुआत से पहले ही ऑस्ट्रेलियाई टीम को झटका लगा है। कंगारु टीम के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज मैथ्यू वेड ने इंटरनेशनल क्रिकेट (Matthew Wade International Career) से संन्यास ले लिया है। हालांकि वह फ्रेंचाइज क्रिकेट टूर्नामेंट खेलना जारी रखेंगे। इसके अलावा वह पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया के लिए कोचिंग की भूमिका में नजर आएंगे।

ऑस्ट्रेलियाई कोचिंग स्टॉफ से जुडेंगे वेड

मैथ्यू वेड ने भले ही एक्टिव क्रिकेट से संन्यास ले लिया है लेकिन वह ऑस्ट्रेलियाई टीम के कोचिंग स्टॉफ से जुडे़ हुए नजर आएंगे। नवंबर में ऑस्ट्रेलिया को पाकिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज खेलनी है। इस सीरीज में मैथ्यू वेड टीम को कोचिंग के गुर सिखाते हुए नजर आएंगे। वेड ने कोचिंग को लेकर अपनी इच्छा भी जाहिर की और कहा- मैं अच्छे से जानता था कि बीती टी20 विश्व कर श्रृंखला के बाद मुझे संन्यास ले लेना चाहिए। इसके बाद की प्लानिंग पर विचार करते हुए मेरी जॉर्ज बेली और एंड्रयू मैकडोनाल्ड के साथ कोचिंग को लेकर लगातार बात चल रही थी।

ऐसा रहा है Matthew Wade International Career

मैथ्यू वेड ने अपनी बल्लेबाजी से ऐसे कई मैच ऑस्ट्रेलिया के खाते में डाल दिए जिन्हें जीतना एक असंभव सा काम दिख रहा था। आइए एक नजर उनके इंटरनेशनल करियर पर डालेंगे। वेड ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 225 मैच खेले। उन्होने 97 वनडे मैच खेले और 92 टी20 मैच में ऑस्ट्रेलिया को रिप्रजेंट किया। इसके अलावा मैथ्यू वेड ने 36 टेस्ट भी खेले। वनडे मैचों में वेड ने एक शतक के साथ 1867 रन बनाए जबकि टी20 में 1202 रन अपने नाम किए। अगर बात टेस्ट की करें तो उन्होंने 30 रन की औसत से 1613 रन बनाए हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद हार्दिक पांड्या के खिलाफ पुणे में शिकायत दर्ज, जश्न के दौरान तिरंगे के अपमान का आरोप; जानिए क्या...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र के पुणे में भारतीय क्रिकेटर Hardik Pandya के खिलाफ राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के कथित अपमान को लेकर शिकायत दर्ज की...
spot_img

Latest Stories

IPL Orange Cap: इन 3 दिग्गज बल्लेबाजों का रहा दबदबा, जानिए किसने कितनी बार जीता खिताब

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL Orange Cap उस बल्लेबाज को...

Harish Rana Death: पंचतत्व में विलीन हुए इच्छामृत्यु पाने वाले हरीश राणा, 13 साल कोमा में रहने के बाद हुआ था निधन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय इतिहास में पहली बार इच्छामृत्यु...

Ranveer Singh की Dhurandhar 2 की आंधी का जलवा बरकरार, छठवें दिन भी किया बढ़िया कलेक्शन

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह Ranveer Singh की...

Stock Market Today: शेयर बाजार में आज जबरदस्त रिकवरी, Sensex 873 अंक उछला; Nifty 23,200 के पार

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार,...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵