back to top
28.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026

Shortcode Working ✅

[pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IPL शुरू होने से पहले इस टीम को लगा बड़ा झटका, करोड़ों में बिके खिलाड़ी ने टूर्नामेंट से नाम लिया वापस

IPL 2024 : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 22 मार्च से शुरू हो रहा है। इससे पहले एक टीम को बड़ा झटका लग गया है। टीम के एक स्टार खिलाड़ी ने IPL 2024 से अपना नाम वापस ले लिया है।

नई दिल्ली, रफ्तार। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 22 मार्च से शुरू हो रहा है। इससे पहले एक टीम को बड़ा झटका लग गया है। टीम के एक स्टार खिलाड़ी ने IPL 2024 से अपना नाम वापस ले लिया है। इस खिलाड़ी को फ्रेंचाइजी ने मिनी ऑक्शन में करोड़ों खर्च कर टीम में लिया था। अब यह फ्रेंचाइजी इस खिलाड़ी के रिप्लेशमेंट की तलाश रही है।

IPL 2024 से बाहर हुए हैरी ब्रूक

आईपीएल 2024 से पहले दिल्ली कैपिटल्स को बहुत बड़ा झटका लगा है। एक रिपोर्ट के अनुसार इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने इस आईपीएल सीजन से नाम वापस ले लिया है। इससे पहले हैरी ब्रूक ने भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज भी न खेलने का फैसला लिया था। अब दिल्ली कैपिटल्स हैरी ब्रूक की जगह नए खिलाड़ी को टीम में शामिल करने में जुट गई है।

दिल्ली कैपिटल्स ने 4 करोड़ में खरीदा था

इस बार ऑक्शन में हैरी ब्रूक 2 करोड़ के बेस प्राइस के साथ आए थे। हैरी ब्रूक पर दिल्ली कैपिटल्स के साथ राजस्थान रॉयल्स ने भी बोली लगाई थी, लेकिन दिल्ली कैपिटल्स 4 करोड़ में हैरी ब्रूक को खरीद ली थी। पिछले साल आईपीएल ऑक्शन में हैरी ब्रूक पर पैसों की बारिश हुई थी। नीलामी में 24 साल के बल्लेबाज हैरी ब्रूक को सनराइजर्स हैदराबाद ने 13.25 करोड़ में खरीदा था।

IPL 2023 में रहे थे फ्लॉप

आईपीएल 2023 के दौरान हैरी ब्रूक ने 11 मैच खेले थे। हैरी ब्रूक ने 11 मैचों में 21.11 की औसत से सिर्फ 190 रन बनाए थे। उन्होंने 1 शतक भी जड़ा था, लेकिन बाकी मैचों में वह कमाल दिखाने में नाकाम रहे थे। इस चलते उन्हें प्लेइंग 11 से भी बाहर किया गया था।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

IPL 2026 से पहले BCCI ने जारी की नई गाइडलाइंस, जानिए क्या है ये साढ़े तीन घंटे वाला नया नियम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरू होने से पहले बीसीसीआई ने सभी टीमों के लिए नई गाइडलाइंस जारी कर दी हैं।...
spot_img

Latest Stories

सोमेश्वर नाम का मतलब-Someshwar Name Meaning

सोमेश्वर नाम का मतलब – Someshwar Name Meaning: Lord...

Ananya Panday की ‘कॉल मी बे’ रही हिट, अब सीजन 2 में जानिए क्या होगा खास

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अनन्या पांडे (Ananya Panday) की...

Professor of Practice: बिना Ph.D और NET के बन सकते हैं प्रोफेसर, बस ये शर्तें करनी होंगी पूरी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव...

सृष्टि के निर्माता हैं भगवान ब्रह्मा, जानें उनके मंदिर, भक्त और शक्ति के बारे में

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू शास्त्रों में भगवान ब्रह्म...

Ramnavmi Holiday: रामनवमी को लेकर योगी सरकार का बड़ा फैसला, 26 और 27 मार्च को रहेगी छुट्टी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश सरकार ने रामनवमी के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵