back to top
20.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ऋषभ पंत को BCCI से हरी झंडी, 21 महीने बाद IPL से मैदान पर करेंगे वापसी, शमी-प्रसिद्ध कृष्णा नहीं खेल सकेंगे

Delhi Capitals IPL 2024 : दिल्ली कैपिटल्स की टीम IPL 2024 में पहला मैच पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलेगी। इससे पहले टीम के लिए अच्छी खबर आई है। टीम का एक स्टार खिलाड़ी ऋषभ पंत फिट हो चुके हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार। दिल्ली कैपिटल्स की टीम IPL 2024 में पहला मैच पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलेगी। इससे पहले टीम के लिए अच्छी खबर आई है। टीम का एक स्टार खिलाड़ी ऋषभ पंत फिट हो चुके हैं। खिलाड़ी 21 महीने के बाद IPL में वापसी के लिए तैयार हैं। वहीं, मोहम्मद शमी और प्रस‍िद्ध कृष्णा IPL 2024 में नहीं खेल पाएंगे। प्रस‍िद्ध कृष्णा IPL में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हैं।

साल 2022 में पंत का हुआ था कार एक्सीडेंट

दरअसल, भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का साल 2022 में कार एक्सीडेंट हो गया था। उसके बाद से वह क्रिकेट मैदान से दूर हैं। वह 14 महीने रिहैबिलिटेशन में रहे हैं। अब उन्हें विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर फिट घोषित किया गया है।

IPL में पंत ने बनाए हैं 2838 रन

ऋषभ पंत ने आखिरी IPL मैच मई 2022 में खेला था। अब दिल्ली कैपिटल्स का IPL 2024 में पहला मुकाबला 23 मार्च को है। ऐसे में पंत की 21 महीने के बाद IPL में वापसी हो रही है। पंत विस्फोटक बैटिंग करने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने IPL के 98 मैचों में 2838 रन बनाए हैं। इसमें एक शतक शामिल है। उन्होंने 15 अर्धशतक लगाए हैं।

पिछले सीजन का प्रदर्शन

पंत की गैरमौजूदगी में डेविड वॉर्नर ने दिल्ली कैपिटल्स की कमान संभाली थी। उनकी कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स 14 में से सिर्फ 5 मुकाबले ही जीत सकी थी। टीम को 9 मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। टीम 9वें नंबर पर रही थी।

वनडे वर्ल्ड कप में खेले थे मो. शमी

शमी बीते साल नवंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में खेले थे। शमी ने वर्ल्ड कप के 7 मैचों में 24 विकेट लिए थे। वह दर्द के बावजूद टूर्नामेंट में खेले थे। हाल में शमी को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। शमी ने एक दशक से अध‍िक के कॅरियर में 229 टेस्ट, 195 वनडे, 24 टी-20 विकेट लिए हैं। शमी ने IPL 2023 में भी धमाकेदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने 17 मैचों में 18.64 की औसत से सर्वाधिक 28 विकेट झटके थे। उन्होंने अब तक 110 IPL मैच खेले हैं। इसमें 26.87 की औस्म और 8.44 की इकोनॉमी रेट से 127 विकेट लिए हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

WPL 2026 Final: खिताब के लिए आज आमने-सामने होंगी DC और RCB, जानिए कब और कहां देखें मैच

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। महिला प्रीमियर लीग 2026 का फाइनल मुकाबला आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। दिल्ली कैपिटल्स ने...
spot_img

Latest Stories

Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के चमत्कार पर बनी ये फिल्में, नवरात्रि में जरूर देखें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज नवरात्रि का पहला दिन...

रोज ट्रैवल के दौरान कैसे रखें स्किन का ध्यान? अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ऑफिस के दौरान महिलाओं को...