back to top
15.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IND vs PAK: ऑल आउट हुई पाकिस्तानी टीम, भारत को जीत के लिए 242 रनोंं का टारगेट

आज चैंपियंस ट्रॉफी में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच खेला जा रहा है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज 23 फरवरी को दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच महा मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच पर भारत और पाकिस्तान दोनों ही देश के फैंस की नज़रें टिकी हुई है। पाकिस्तान अपने ही घर में पहला मैच हार कर आ रहा है जबकि टीम इंडिया बांग्लादेश को हराकर पाकिस्तान के खिलाफ बिगुल बजाने के लिए उतरी है। टॉस पाकिस्तान के पक्ष में गया है। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और पहली पारी में 10 विकेट के नुकसान पर 241 रन बनाए।

विराट कोहली और रोहित शर्मा पर रहेंगी नजरें

पाकिस्तान के खिलाफ विराट कोहली की बल्लेबाजी की बात करें तो वह लगातार ही अच्छा प्रदर्शन करते हुए आए हैं। मैच से पहले भी विराट ने 1.5 घंटे तक पर्सनल ट्रेनिंग सेशन पूरा किया था। विराट के अलावा रोहित शर्मा पर भी फैंस की नजरें होंगी। रोहित शर्मा टीम इंडिया के लिए ओपनिंग करने उतरेंगे तो उनकी निगाहें टीम को एक संतुलित शुरूआत देने की पर होगी। जबकि शुभमन गिल भी अपनी अच्छी फॉर्म बरकरार रखना चाहेंगे।

दूसरी पारी में ड्यू आने की संभावना

दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच की बात करें तो शाम होते होते पिच पर ड्यू आने की संभावना है। ऐसे में दूसरी पारी में गेंदबाजी करने वाली टीम को गेंद की ग्रिप बैलेंस करने में परेशानी हो सकती है जिसका भारत पूरा फायदा उठाना चाहेगा।

भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी और हर्षित राणा।

पाकिस्तान: मोहम्मद रिजवान (कप्तान और विकेटकीपर), इमाम उल हक, सऊद शकील, बाबर आजम, सलमान आगा, तैय्यब ताहिर, खुशदिल शाह, नसीम शाह, शाहीन शाह अफरीदी, हारिस रऊफ और अबरार अहमद।

Advertisementspot_img

Also Read:

IND vs PAK: आज शाम होगा T20 World Cup का महामुकाबला, जानिए कब, कहा और कैसे दैखें भारत बनाम पाकिस्तान का मैच

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच आज बड़ा मुकाबला खेला जाएगा। क्रिकेट फैंस इस हाई वोल्टेज मैच...
spot_img

Latest Stories

Vastu Tips: नवरात्रि के नौ दिनों तक करें ये खास उपाय, घर में बनी रहेगी सुख समृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navratri) शुरू हो गई...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵