back to top
32.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी में बुमराह के खेलने पर संदेह, आज टीम के ऐलान की अंतिम तारीख

चैंपियंस ट्रॉफी से पहले टीम इंडिया के लिए बुरी खबर है। टीम के गेंदबाज बुमराह के चैंपियंस ट्रॉफी में खेलने पर सस्‍पेंस बना हुआ है। बुमराह की पीठ की ऐंठन के चलते उनके खेलने पर सस्पेंस है।

नई दिल्‍ली,रफ्तार डेस्‍क । चैंपियंस ट्रॉफी भारत का प्रदर्शन कई गुना टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पर निर्भर करेंगा। लेकिन इस बीच टीम इंडिया के लिए एक बुरी खबर समाने आई है। चैंपियंस ट्रॉफी में बुमराह के खेलने पर संदेह बना हुआ है। उनके खेलने पर खतरा दिख रहा है। बता दें कि, बुमराह को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में आखिरी टेस्ट के दौरान कमर में समस्या हुई थी। इसके बाद उनको स्कैनिंग के लिए भेजा गया था। हालांकि, उनकी रिपोर्ट का अभी तक खुलासा नहीं किया गया। लेकिन अब उनके चैंपियंस ट्रॉफी में खेलने पर संशय बरकरार है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की ओर से बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी को रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है। चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर भारत अपने अभियान की शुरुआत 20 फरवरी से करेगा। वहीं अपनी पहला मैच दुबई में बांग्लादेश के खिलाफ खेलगा। इसके लिए टीम के एलान की आखिरी तारीख आज है। 

चोट की गंभीरत पर निर्भर करेगी बुमराह की वापसी

चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के स्‍टार गेंदबाज बुमराह की मौजूदगी अहम मानी जा रही है। वहीं चोटिल गेंदबाज के अभी तक BCCI ने पीठ की ऐंठन का ग्रेड (चोट का स्तर) का खुलासा नहीं किया हे। बुमराह की चोट अगर ग्रेड एक श्रेणी में है तो उन्हें खेल में वापसी करने से पहले लगभग तीन सप्ताह तक रिहैबिलिटेशन में समय बिताने होंगे। और वहीं अगर ग्रेड दो की चोट से उबरने में छह सप्ताह समय लगता है, जबकि गंभीर माने जाने वाले ग्रेड तीन के लिए कम से कम तीन महीने के आराम और रिहैबिलिटेशन की जरूरत होती है।

जसप्रीत बुमराह को NCA को रिपोर्ट करना होगा

एक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, बताया गया है कि, ‘बुमराह का रिहैब के लिए एनसीए जा पड़ सकता है। प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में पता चला है कि, उन्हें फ्रैक्चर नहीं है, लेकिन उनकी पीठ पर सूजन है। इसलिए NCA उनकी रिकवरी पर ध्‍यान बनाए रखेगा और वह रिकवर होते तक तीन सप्ताह वहीं रहेंगे। लेकिन फिर भी इसके बाद उन्हे शुरुआती मैचो में वापसी करनी होगी, भले ही वे उनकी मैच फिटनेस की जांच के लिए आयोजित अभ्यास मैच हों।’ तीन सप्ताह यानी कि बुमराह सीधे ग्रेड-एक चोट की श्रेणी में आ गए है। BCCI भी यह उम्‍मीद लगाए बैठा है कि, बुमराह जल्‍द ठीक हो जाएंगे, लेकिन अगर उनके चयन की बात करें तो, इसके बारे में बहुत निश्चित नहीं है। उन्हें अस्थायी टीम में लिया जा सकता है, लेकिन अंतिम फैसला सोच-समझकर लिया जाएगा।

बुमराह के बिना खेलने पड़ेंगे ये मैच?

चैंपियंस ट्रॉफी के आयोजन की बात करें तो, भारत को आखिरी ग्रुप मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ 2 मार्च को खेलना है, लेकिन इस मैच में बुमराह के खेलने पर संदेह बरकरार है। देखना होगा कि, इस मैच में बुमराह खेलने के लिए तैयार होंगे या नहीं। इससे पहले, भारत 20 फरवरी को बांग्लादेश और 23 फरवरी को पाकिस्तान से भिड़ेगा। वहीं भारत के अपने सारे मुकाबले दुबई में आयोजित होगा, क्योंकि टीम ने सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए पाकिस्तान जाने से इनकार कर दिया और ICC ने हाइब्रिड मॉडल पर सहमति जताई। सेमीफाइनल 4 और 5 मार्च को और फाइनल 9 मार्च को होगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

गर्मी में हीटवेव से ऐसे करें बचाव, इन टिप्स को फॉलो करके सेहत का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

Cricketer’s Superstitions: भारतीय क्रिकेटरों के अजीब टोटके: मैदान पर उतरने से पहले ये खास आदतें देती हैं कॉन्फिडेंस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट के मैदान पर शानदार प्रदर्शन...

Wamiqa Gabbi की Bhooth Bangla रिलीज होने को तैयार, फिल्म से पहले देखें एक्ट्रेस का ग्लैमरस अंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस वामिका गब्बी (Wamiqa Gabbi)...

CBSE का बड़ा फैसला: कक्षा 6 से तीसरी भाषा अनिवार्य, स्कूलों को तुरंत लागू करने के निर्देश

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने...

Sonarpur South Seat: BJP vs TMC में कांटे की टक्कर, किसके हाथ आएगी जीत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 जैसे...

2026-27 में बॉक्स ऑफिस पर Mythological Movies का मेला? Ramayana के अलावा रिलीज होगी ये फिल्में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵