नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने घोषणा की है कि आईसीसी टूर्नामेंट में अब पुरुष और महिला दोनों टीमों के लिए समान पुरस्कार राशि होगी। इसकी शुरुआत आगामी टी20 विश्व कप से की जा सकती है। महिला क्रिकेट लिए यह आईसीसी का यह एक ऐतिहासिक फैसला बताया जा रहा है। BCCI सचिव जय शाह ने भी ट्वीट कर आईसीसी के इस फैसले पर खुशी जताई है।
जय शाह ने जताई खुशी
BCCI सचुव जय शाह ने ट्वीट कर इस बात की घोषणा की उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि लैंगिक समानता और समावेशिता की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। आईसीसी टूर्नामेंट में पुरस्कार राशि पुरुषों और महिलाओं के लिए समान होंगे। हम साथ मिलकर बढ़ते हैं। मैं इस महत्वपूर्ण प्रयास को हासिल करने में मदद करने के लिए साथी बोर्ड सदस्यों को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं। आइए ऐसे भविष्य की दिशा में काम करें जहां क्रिकेट दुनिया भर में फलता-फूलता रहे।’




