back to top
30.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘वादा करें वर्ल्ड कप और ओलंपिक में भी न खेलें’-भारत के खिलाफ WCL मैच रद्द होने से बिलबिलाया पूर्व पाक क्रिकेटर

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर सलमान बट ने भारतीय टीम से एक अपील की है। उन्‍होंने कहा कि जब भी भारत-पाकिस्तान ICC टूर्नामेंट्स में आमने-सामने हों, तो वे अपने विरोधी रवैये को कायम रखें।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क। हाल ही में हुए वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL) के एक मैच में भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से इनकार कर दिया था, जिससे विवाद पैदा हो गया। इस मामले पर सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा हो रही है। पाकिस्तान समर्थक आतंकवादी बार-बार भारतीय सेना और नागरिकों पर हमले करते रहे हैं, जिसके कारण भारतीय खिलाड़ियों ने इस लीग में पाकिस्तान के खिलाफ मैच का बहिष्कार किया। अब इस मुद्दे पर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर सलमान बट ने भी अपनी राय दी है। उन्होंने कहा है कि भारत को पाकिस्तान के खिलाफ न सिर्फ इस लीग, बल्कि वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े मंचों पर भी खेलना बंद कर देना चाहिए।

“आईसीसी मुकाबलों में पाक के खिलाफ रुख अडिग रखें भारत”

भारत और पाकिस्तान आमतौर पर सिर्फ मल्टी टीम इवेंट्स जैसे आईसीसी टूर्नामेंट्स में ही आमने-सामने आते हैं। इस पर सलमान बट ने भारतीय टीम से एक खास वादा मांगा है। उनका कहना है कि जब भी दोनों टीमें आईसीसी प्रतियोगिताओं में आमने-सामने हों, तब भारत को अपने इस विरोधी रवैये को जारी रखना चाहिए। भारत-पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैचों की चर्चा हमेशा गर्माहट से होती है, लेकिन अन्य खेलों में ऐसा तनाव नजर नहीं आता। इसी कारण बट ने यह भी सुझाव दिया है कि ओलंपिक जैसे अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबलों पर प्रतिबंध लगना चाहिए।

“विश्व कप और ICC टूर्नामेंट्स में भारत हमारे खिलाफ न खेले, वादा करो”

सलमान बट ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक संदेश दिया है। उन्होंने कहा, “पूरी दुनिया हमारी तरफ देख रही है, आपने क्रिकेट और उसके प्रशंसकों को क्या संदेश देना है? आप क्या दिखाना चाहते हैं? आप क्या साबित करना चाहते हैं?” सलमान बट ने कहा, “अब विश्व कप या किसी भी ICC टूर्नामेंट में हमारे खिलाफ न खेलो। ये वादा करो। हम समझते हैं कि हर चीज का अपना महत्व होता है, लेकिन जब आप आपस में जुड़ रहे हैं, तो कृपया किसी भी स्तर या टूर्नामेंट में हमारे खिलाफ खेलने से बचो। ओलंपिक में भी नहीं।” उन्होंने कहा कि यह कदम देखने में अच्छा लगेगा और दांव बहुत बड़ा होगा। बट ने यह भी कहा कि वे देखना चाहते हैं कि उस स्तर पर टीम कितनी देशभक्ति दिखा सकती है।

पाकिस्तान के पूर्व सलामी बल्लेबाज सलमान बट ने इस बात पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनके नजरिए से वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL) में भारत की टीम द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से इनकार करना एक दबाव भरा निर्णय था। उन्होंने सवाल उठाया, “ऐसी मानसिकता क्यों बन रही है? मैं इसे समझ नहीं पा रहा हूं। यह फैसला आखिर कौन ले रहा है?” सलमान बट ने कहा, “जब 4-5 लोग ही इस फैसले पर अड़े हैं और खेलने से इनकार कर रहे हैं, तो बाकी खिलाड़ियों, जिनमें शायद खेलने का मन था, वे दबाव में आ जाते हैं।”

Advertisementspot_img

Also Read:

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम करने के बाद पूरे भारत में खुशियां मनाई जा रही...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...

27 मार्च को JDU राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए होगा चुनाव, जानिए किसके नाम पर लग सकती है मुहर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने राष्ट्रीय...

Oscar 2026 में धर्मेंद्र को भुला देने पर हेमा मालिनी का फूटा गुस्सा, रॉब मिल्स ने दी सफाई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में जहां...