back to top
22.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सेल्फी के चक्कर में फैन ने की ऐसी हरकत, भड़के रोहित शर्मा, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

रोहित शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह एयरपोर्ट पर एक फैन की बदतमीजी से नाराज होते नजर आ रहे हैं।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । टीम इंडिया के दिग्‍गज बल्लेबाज रोहित शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक फैन पर नाराजगी जाहिर करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में रोहित उंगली दिखाकर फैन को सख्त लहजे में समझाते दिखाई देते हैं। बताया जा रहा है कि इस प्रतिक्रिया की वजह फैन की बदतमीजी थी, जिसे देखकर कई लोग यह भी कह रहे हैं कि ऐसी स्थिति में कोई भी इसी तरह प्रतिक्रिया देता। 

दरअसल, रोहित शर्मा हाल ही में जामनगर में अपनी बेटी सैमी का जन्मदिन मनाने के बाद परिवार के साथ मुंबई लौटे थे। मुंबई के कलीना एयरपोर्ट पर उतरते ही बड़ी संख्या में फैंस उन्हें देखने और सेल्फी लेने के लिए उमड़ पड़े। इसी दौरान एक फैन की हरकत से रोहित असहज हो गए और उन्होंने नाराजगी जताई। वायरल वीडियो उसी वक्त का बताया जा रहा है।

एयरपोर्ट पर क्यों नाराज हुए रोहित शर्मा? 


एयरपोर्ट से बाहर निकलने के बाद रोहित शर्मा अपनी पत्नी और बेटी के साथ कार में बैठे थे। जैसे ही गाड़ी आगे बढ़ी, उन्होंने बाहर मौजूद फैंस को देखकर कार का शीशा नीचे किया और हाथ हिलाकर अभिवादन करने लगे। इसी दौरान दो बच्चे उनके पास पहुंचे और उनके साथ फोटो लेने की कोशिश करने लगे। शुरुआत में सब सामान्य था, लेकिन अचानक दोनों बच्चों ने रोहित का हाथ पकड़ लिया और खींचने लगे। इस हरकत से असहज होकर रोहित ने तुरंत अपना हाथ पीछे खींच लिया और कार का शीशा चढ़ाने लगे। इसी समय रोहित शर्मा उंगली दिखाकर उन्हें कुछ कहते नजर आए, जिसे लेकर यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

https://publish.twitter.com/?url=https://twitter.com/JARA_Memer/status/2007773953604128813

भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज 11 जनवरी से 


भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है। इस सीरीज में विराट कोहली और रोहित शर्मा मैदान पर नजर आएंगे, जो अब टीम इंडिया के लिए केवल वनडे फॉर्मेट में ही खेलते हैं। दोनों दिग्गजों की लोकप्रियता का काफी क्रेज है। जिसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वडोदरा में खेले जाने वाले पहले वनडे मैच की टिकटें ऑनलाइन बिक्री शुरू होते ही कुछ ही मिनटों में पूरी तरह बिक गईं।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

प्रहार नाम का मतलब – Prahar Name Meaning

Prahar Name Meaning – प्रहार नाम का मतलब :Attack/वार,...

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग...

West Bengal Assembly 2026: बिधाननगर सीट पर किसका रहा है पलड़ा भारी, जानिए यहां का सियासी इतिहास

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव मुहाने...

जब देश में है तेल के कुएं का भंडार तो भारत विदेशों से क्यों खरीदता है क्रूड ऑयल?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इस बात में कोई दोराहे नहीं...

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...