back to top
30.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हरमनप्रीत सिंह और प्रवीण कुमार को मिलेगा खेल रत्‍न अवॉर्ड, लिस्‍ट में शामिल नहीं मनु भाकर

इस मामले में खेल मंत्रालय के गुप्‍त सूत्र ने बताया है कि अभी इस बारे में कोई जानकारी है लेकिन लगभग एक सप्ताह में पुरस्कारों का खुलासा होने की संभावना है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । खेल रत्न अवॉर्ड पाने की दौड़ में हरमनप्रीत सिंह और प्रवीण कुमार का नाम सबसे आगे है। वहीं भारत को दो ओलंपिक मेडल दिलाने वाली निशानेबाज मनु भाकर का नाम इस लिस्‍ट में शामिल नहीं है। हालांकि, मनु भाकर भी अवॉर्ड की बड़ी दावेदार हैं और इस बार उन्हें ये अवॉर्ड मिलने की पूरी संभावना जताई जा रही है।

भारत को दो ओलंपिक अवॉर्ड दिलाने वाली निशानेबाज मनु भाकर की इस साल ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार पाने की खबरें सामने आई है। इस मामले में खेल मंत्रालय के गुप्‍त सूत्र ने बताया है कि, अभी इस बारे में कोई जानकारी है लेकिन लगभग एक सप्ताह में पुरस्कारों का खुलासा होने की संभावना है। तो उनका भी नाम इस लिस्‍ट में शामिल होगा। 

बता दें कि, अगस्त में पेरिस ओलंपिक गेम में मनु ने एक ही गेम्स में दो पदक जीतकर भारत की पहली महिला खिलाड़ी बनी थीं। उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल व्यक्तिगत और मिश्रित टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था। वहीं, भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और पैरालंपिक गोल्ड मेडलिस्ट प्रवीण कुमार प्रबल दावेदार माना जा रही है। 

मनु के पिता रामकिशन भाकर ने क्‍या कहा?

इस मामले में मनु के परिवार की भी प्रतिक्रिया सामने आई है, उन्‍होंने कहा है कि, हमने पुरस्कार के लिए आवेदन किया था। मंत्रालय के एक सूत्र से मिली जानकारी के मुताबिक कहा, अभी अंतिम सूची आना बाकी है। केंद्रीय खेलमंत्री मनसुख मांडविया एक या दो दिन में इस मामले को संज्ञान में लेंगे और अनुशंसा कर जल्‍द फैसला देंगे और बताया जा रहा है कि इस अंतिम सूची में मनु का नाम शामिल होने की पूरी संभावना है। हाईकोर्ट के सेवानिवृत जज वी रामासुब्रमम की अध्यक्षता वाली 12 सदस्‍यों की अवॉर्ड कमिटी में भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान रानी रामपाल समेत पूर्व खिलाड़ी भी शामिल हैं।

मंत्रालय से एक या दो दिनों में लिस्‍ट आने की संभावना 

खेल मंत्रालय के नियमों के अनुसार खिलाड़ियों को अपना फॉर्म खुद भरने की परमिशन दी जाती है। फिर चयन समिति उन नामों पर मुहर लगाती है। मंत्रालय ने दावा किया कि मनु भाकर ने पुरस्‍कार पाने के लिए आवेदन नहीं किया है, लेकिन वहीं उनके पिता रामकिशन भाकर ने दावा किया है कि उन्होंने आवेदन किया है। उन्होंने नाराजगी जताते हुए उन्‍होंने कहा कि, ‘‘भारत देश में ओलंपिक खेलों की कोई जगह नहीं है, क्योंकि पेंरिस ओलंपिक खेलों में शानदार प्रदर्शन कर देश को दो ओलंपिक पदक जीतने के बावजूद मनु भाकर की खेल रत्न अवॉर्ड की उपेक्षा की गई है।

मनु का नाम अवॉर्ड लिस्‍ट में शामिल न करने से उनके पिता रामकिशन भाकर नाराज है। उन्होंने कहा, “अपने देश के लिए मेहनत करना और अपने प्रदर्शन के दम पर ओलंपिक पदक जीतने के बावजूद सम्‍मान पाने के लिए किसी के सामने हाथ फैलाना पड़ रहा है। मनु पिछले दो तीन साल से लगातार सारे पुरस्कारों के लिए आवेदन कर रही हैं और मैं इसका गवाह हूं। इस सूची में खेल रत्न, पद्मश्री और पद्मभूषण सम्मान शामिल है।’’

गौरतलब है कि, खेल मंत्रालय ने पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और पैरालम्पिक में ऊंची कूद T64 वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने वाले पैरा एथलीट प्रवीण कुमार के नामों की सिफारिश खेल रत्न के लिए की है। इनके अलावा 30 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार देने की भी सिफारिश की गई है।

Advertisementspot_img

Also Read:

ICC विमेंस वर्ल्ड कप में श्रीलंका-न्यूजीलैंड मैच रद्द होने से भारत को फायदा, सेमीफाइनल की जंग होगी रोमांचक

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । आईसीसी विमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 का 15वां मुकाबला, जो मंगलवार (14 अक्टूबर) को श्रीलंका और न्यूजीलैंड के...
spot_img

Latest Stories

Stock Market Today: लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, Sensex 645 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान पर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। शुक्रवार, 13 मार्च को भारतीय शेयर...