back to top
21.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IPL 2024 Points Table: हैदराबाद की जीत से कितना बदला प्वाइंट्स टेबल, ऐसी हैं टॉप-4 टीमें

SRH vs PBKS: सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच हुए मुकाबले के बाद आईपीएल प्वाइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव दिखा है।

नई दिल्ली, रफ्तार। आईपीएल 2024 के 23वें मुकाबले में मंगलवार यानी 9 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स आमने-सामने हुईं थीं। मुल्लांपुर स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में हैदराबाद ने 2 रनों से जीत दर्ज की। पंजाब को आखिरी ओवर में जीत के लिए 29 रनों की जरूरत थी, लेकिन टीम 26 रन बना सकी। पंजाब की हार और हैदराबाद की करीबी जीत से प्वाइंट्स टेबल में बड़ा फेरबदल हुआ है।

हैदराबाद नंबर 5 और पंजाब 6 नंबर पर

यह मैच जीतकर हैदराबाद टीम 6 प्वाइंट्स और +0.344 की नेट रनरेट से नंबर पांच पर है। मैच गंवाने वाली पंजाब किंग्स 4 प्वाइंट्स और -0.196 की नेट रनरेट के साथ छठे नंबर पर है। दोनों टीमों ने 5-5 मैच खेले हैं। इसमें हैदराबाद ने 3 और पंजाब ने 2 में जीत दर्ज की है।

टॉप-4 टीमें

प्वाइंट्स टेबल की टॉप-4 टीमों में राजस्थान रॉयल्स अपने सभी 4 मैच जीतकर एक नंबर पर है। 4 में से 3 मैच जीतने वाली कोलकाता नाइट राइडर्स 6 प्वाइंट्स और +1.528 की नेट रनरेट से दूसरे नंबर पर काबिज है। 4 मैचों में से 3 जीत कर लखनऊ सुपर जायंट्स 6 प्वाइंट्स और +0.775 की नेट रनरेट के साथ तीसरे पायदान पर है। चेन्नई सुपर किंग्स 5 मैचों में से 3 जीतकर चौथे नंबर पर है। टीम के 6 प्वाइंट्स और +0.666 की नेट रनरेट है।

अन्य टीमों का हाल

टेबल में सनराइजर्स हैदराबाद पांचवें और पंजाब किंग्स छठे नंबर पर है। गुजरात टाइटंस 4 प्वाइंट्स और -0.797 की नेट रनरेट से सातवें नंबर पर है। मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स 2-2 प्वाइंट्स के साथ क्रमश: आठवें, नौवें और 10वें नंबर पर मौजूद हैं। नेट रनरेट में फर्क के कारण सभी टीमों की पोजीशन में अंतर है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

“IPL में मैंने अपमान झेला, कुंबले से बात करते हुए रो पड़ा था” क्रिस गेल का बड़ा खुलासा, टीम पर लगाए आरोप

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । IPL के सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में गिने जाने वाले क्रिस गेल ने एक इंटरव्यू में पंजाब किंग्स को...
spot_img

Latest Stories

बालों ने कर दिया है परेशान, तो घर पर बनाए इन चीजों से सिरम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बाल औरत की खूबसूरती का...

Vastu Tips: आज गुरुवार के दिन करें ये उपाय, किस्मत का खुल जाएगा बंद ताला

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज गुरुवार का दिन बहुत...