back to top
23.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

इस्लामाबाद की सडकों पर जारी खूनी खेल के बीच कैसै Champions Trophy का आयोजन कराएगा Pakistan Cricket Board

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में सडकों पर इमरान खान के समर्थक आर पार के मूड में उतर गए हैं जिसके बाद चैंपियंस ट्रॉफी के आयोजन पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद की सड़कों पर पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के समर्थकों का कब्जा हो गया है। समर्थक किसी भी कीमत पर इमरान खान की रिहाई चाहते हैं। इस खबर के सामने आने के बाद पाकिस्तान की सियायत में जितनी खलबली नहीं मची उससे ज्यादा खेल जगत में मच गई। दरअसल, पाकिस्तान में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आयोजन होना है जिसे लेकर सभी टीमें पाकिस्तान का दौरा करने वाली हैं। हालांकि हिंसा के बाद यह कितना संभव हो पाएगा इसे लेकर असंमजस की स्थिति बनी हुई है। हालांकि अगर पाकिस्तान में यह हिंसा का दौर लगातार बना रहा तो पाकिस्तान से मेजबानी छीनने पर भी विचार किया जा सकता है।

पाकिस्तान पर लटक रही हैं मेजबानी छिनने की तलवार

हिंसा का दौर बने रहने के चलते श्रीलंका ए ने पाकिस्तान जाने के फैसले को रद्द कर दिया है। इसके अलावा फरवरी-मार्च में शुरु होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी पर भी इस हिंसा का असर पड़ सकता है। पाकिस्तान लगातार सफल आयोजन कराने की बात कर रहा है लेकिन इस्लामाबाद की परिस्थितियां ठीक इसके उलट हैं। अगर हालात सामान्य नहीं होते तो यह संभव है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से आयोजन की मेजबानी छीन ली जाए। गौरतलब है कि आगामी शुक्रवार को ICC की बैठक होनी है जिसमें कई बड़े फैसले लिए जाने की संभवना है। 

भारत ने आंतकपरस्त गतिविधियों के चलते पाकिस्तान जाने से मना कर दिया है

भारत और पाकिस्तान के बीच न तो कोई व्यापारिक गतिविधि शुरु है और न ही किसी भी प्रकार की बातचीत है। पाकिस्तान की आतंकपरस्त गतिविधियों के चलते ऐसा किया गया है लिहाज भारतीय टीम की पाकिस्तान में सुरक्षा संबंधी चिंताएं थी जिसके चलते भारतीय टीम पाकिस्तान नहीं जाएगी। हालांकि भारत की यह शंका कहीं न कहीं सही साबित होती हुई दिख रही है। पाकिस्तान की मौजूदा तस्वीर तो यही बयां कर रही है।

Advertisementspot_img

Also Read:

T20 World Cup: पूर्व PAK खिलाड़ियों का मजाक उड़ाने पर घिरे शादाब खान, PCB ने बयान पर लगाई फटकार

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । टी20 वर्ल्ड कप में नामीबिया को हराकर सुपर-8 में जगह बनाने के बाद पाकिस्तान टीम के शादाब खान...
spot_img

Latest Stories

Gold-Silver Rate: रिकॉर्ड हाई से औंधे मुंह गिरा सोने का भाव, चांदी भी जमकर टूटी, जानिए क्या है ताजा रेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोने...

केदारनाथ दर्शन के लिए जा सकेंगी Sara Ali Khan? मंदिर प्रबंधन ने कहा- ये मामला अलग है

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर साल चारधाम यात्रा में...

Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के चमत्कार पर बनी ये फिल्में, नवरात्रि में जरूर देखें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज नवरात्रि का पहला दिन...

रोज ट्रैवल के दौरान कैसे रखें स्किन का ध्यान? अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ऑफिस के दौरान महिलाओं को...