back to top
33.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Champions Trophy 2025 के लिए ICC पाकिस्तान के सामने रख सकता है ये पेशकश, PCB को हो सकता है करोड़ो का मुनाफा

ICC चैम्प‍ियंस ट्रॉफी 2025 के लिए पाकिस्तान के सामने एक खास पेशकश रख सकता है। जिससे PCB को करोड़ो का मुनाफा होने की पूरी संभावना है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। Champions Trophy 2025 को लेकर भारत के खेलने पर अभी भी संशय बना हुआ है। भारत ने तो अपना रुख साफ कर दिया था कि अगर हाइब्रिड मॉडल को नहीं अपनाया गया तो वह इस टूर्नामेंट को नहीं खेलेगा। वहीं मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार इंटरनेशनल क्रिकेट काउंस‍िल (ICC) ने अब इस मामले में दखल दिया है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंस‍िल के कार्यकारी बोर्ड के मेंबर्स पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को वर्ष 2025 में खेले जाने वाले चैंपियंस ट्रॉफी के लिए हाइब्रिड मॉडल को स्वीकार करने के लिए मनाने की कोशिश कर रहा है। इसके लिए ICC पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को फाइनेंश‍ियल इंसेट‍िव में वृद्धि करने का वादा कर रहा है। Champions Trophy 2025 का शेड्यूल अभी तक घोषित नहीं किया गया है। क्योंकि भारत ने ICC को इस चैम्प‍ियंस ट्रॉफी 2025 को खेलने के लिए पाकिस्तान जाने में अपनी असमर्थता के बारे में बता दिया है।

ICC PCB को एक्स्ट्रा फाइनेंश‍ियल इंसेट‍िव की पेशकश करेगा

मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, ICC इस बड़े मुद्दे का समाधान करने के लिए 26 नवंबर 2024 को अपने कार्यकारी बोर्ड के मेंबर्स की बैठक बुलाने वाला है। ICC पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को हाइब्रिड मॉडल के तहत आयोजन की मेजबानी करने के लिए मनाने की पूरी कोशिश करेगा। इसके लिए ICC पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को एक्स्ट्रा फाइनेंश‍ियल इंसेट‍िव की पेशकश करेगा।

6 देशों को पाकिस्तान में खेलने से कोई परेशानी नहीं है

मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, 26 नवंबर 2024 को ICC के कार्यकारी बोर्ड के मेंबर्स की वर्चुअल मीट‍िंग के बाद इस मामले का खुलासा होने की पूरी संभवाना है कि Champions Trophy 2025 को किस फॉर्मेट में खेला जाएगा। वहीं मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, अगर भारत क्वाल‍िफाई करता है और ICC पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को हाइब्रिड मॉडल के लिए तैयार कर लेता है तो इसके तहत फाइनल दुबई में हो सकता है।

बता दें कि पाकिस्तान फि‍लहाल तो हाइब्रिड मॉडल का पूरी तरह से विरोध कर रहा है। भारत पाकिस्तान में जाकर Champions Trophy 2025 को खेलने के लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं है। वहीं Champions Trophy 2025 में भाग लेने वाले अन्य 6 देशों को पाकिस्तान में खेलने से कोई परेशानी नहीं है।

Advertisementspot_img

Also Read:

शोएब अख्तर ने भारत के खिलाफ उगला था जहर, पाकिस्तान की हार के बाद बदल गए सुर, वीडियो वायरल

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क। पाकिस्तानी क्रिकेटर अक्सर अपने बड़बोलेपन और हॉटस्पॉट बयानों के लिए चर्चा में रहते हैं। कई बार वे आंकड़ों की बजाय केवल...
spot_img

Latest Stories

Delhi Vehicle Market: 10 हजार में बाइक और 50 हजार में कार, लेकिन खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में ऐसे कई ऑटो...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵