back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Ind vs Ban 2nd Test: भारत ने 7 विकेट से जीता कानपुर टेस्ट, सीरीज पर 2-0 से लगाई जीत की मुहर

भारत ने पहले मुकाबले के बाद दूसरे मुकाबले पर भी अपनी छाप छोड़ दी है। बांग्लादेश को मात देते हुए भारत ने कानपुर टेस्ट 7 विकेट से जीत लिया है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत ने चेन्नई मुकाबले में जीत हासिल करके सीरीज की शुरुआत जीत के साथ की थी। कानपुर टेस्ट के दौरान भी जीत का सिलसिला जारी रहा। सीरीज के दूसरे टेस्ट में भारत ने बांग्लादेश 7 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही 3 टेस्ट मैचों की श्रृंखला में भारत 2-0 से आगे हो गया है। हालांकि आखिरी मैच जीतकर भारत बांग्लादेश को क्लीन स्वीप करना चाहेगा। मैच की दूसरी पारी में बांग्लादेश ने भारत को 95 रन का टारगेट दिया था जिसे भारत ने केवल 17.2 ओवर में हासिल कर लिया।

यशस्वी जायसवाल ने संभाली बल्लेबाजी की कमान

दूसरी पारी में भारतीय बल्लेबाजी की कमान यशस्वी जायसवाल ने संभाली जिन्होंने सबसे ज्यादा 51 रन बनाए। जायसवाल के अलावा रोहित शर्मा कुछ खास कमाल नही दिखा सके और 8 रन पर आउट हो गए। विराट ने भी अपने बल्लेबाजी के जौहर दिखाए और 29 महत्वपूर्ण रन बनाकर जीत में योगदान दिया जबकि मैच के विनिंग रन ऋषभ पंत के बल्ले से निकले।

शादमन इस्लाम के अलावा ढह गई थी बांग्लादेशी बल्लेबाजी

पहली पारी में पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेशी टीम 10 विकेट के नुकसान पर केवल 233 रन ही बना सकी थी जबकि जवाबी पारी में भारत ताबड़तोड पारी खेलते हुए 285 रन बनाने में कामयाब रहा और 51 रन की लीड दर्ज कर ली। दूसरी पारी (Ind vs Ban 2nd Test Day 5) में बांग्लादेश की ओर से सबसे ज्यादा रन शादमन इस्लाम बनाने में कामयाब रहे जिन्होंने 101 गेंदे खेलते हुए 50 रन बनाए। शादमन के अलावा किसी भी बल्लेबाज का बल्ला नहीं चला और बांग्लादेश दस विकेट के नुकसान पर 146 रन ही बना सका और भारत को जीतने के लिए सिर्फ 95 रन का टारगेट दिया था।

Advertisementspot_img

Also Read:

IPL Technologies: IPL 2026 में कैसे काम करती हैं बॉल ट्रैकिंग, LBW और अल्ट्राएज टेक्नोलॉजी? जानें पूरा सिस्टम

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 के साथ क्रिकेट में एक बार फिर हाईटेक तकनीकों का जलवा देखने को मिल रहा है। अब...
spot_img

Latest Stories

Dry Days: अप्रैल में शराब प्रेमियों के लिए झटका! इन तारीखों पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप अप्रैल 2026 में पार्टी...

तनय नाम का मतलब-Tanay Name Meaning

Tanay Name Meaning -तनय नाम का मतलब: पुत्र /Son Origin...

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵