नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कानपुर टेस्ट कई मामलों मे अहम होने जा रहा है। एक ओर तो भारत दूसरा टेस्ट जीतकर टेस्ट सीरीज पर कब्जा जमाना चाहेगा जबकि विराट कोहली (Virat Kohli Record) के लिए दोहरी चुनौती होगी। विराट एक चुनौती तो पार कर चुके है जिसमें वह 35 रन बनाकर 600 से कम पारियों में 27 हजार टेस्ट रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। इसके अलावा सर डॉन ब्रैडमेन का रिकॉर्ड भी उनके रडार पर होगा। जबकि दूसरी चुनौती मैच जीतकर सीरीज पर मुहर लगाने की होगी।
विराट ने 27 हजार रन का कीर्तिमान अपने नाम किया
बांग्लादेश (Ind vs Ban) के खिलाफ पहले टेस्ट में खेलते हुए विराट कोहली ने घरेलू मैदान पर 12 हजार रन पूरे कर लिए। भारत की ओर से यह कारनामा केवल सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली के नाम है। सचिन ने यह कीर्तिमान रचने में 219 मैच लिए थे। हालांकि सिर्फ इतना ही नहीं विराट टेस्ट क्रिकेट में 9000 रन बनाने के मुहाने पर हैं। भारत के लिए टेस्ट खेलकर 9000 रन बनाने वाले खिलाडियों में विराट चौथे खिलाड़ी होंगे। एक ऐसा ही शानदार बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट के चौथे दिन रिकॉर्ड अपने नाम किया। विराट ने 35 रन बनाते ही 600 से कम पारियों में 27 हजार रन पूरे कर लिए। अभी तक 623 पारियों में 27 हजार रन का रिकॉर्ड सचिन के नाम था।
सबसे तेज़ 27000 अंतर्राष्ट्रीय रन
594 पारी – विराट कोहली
623 पारियां – सचिन तेंदुलकर
648 पारियां – कुमार संगकारा
650 पारी – रिकी पोंटिंग
भारत किसी भी कीमत पर जीतना चाहता है दूसरा टेस्ट
भारत-बांग्लादेश दूसरे टेस्ट का नतीजा निकलना मुश्किल लग रहा है, हालांकि क्रिकेट में कुछ भी संभव है। दो दिन बारिश में धुल जाने के बाद चौथे दिन का खेल समयानुसार खेला गया। बांग्लादेश की पहली पारी की समाप्ति पर भारत बल्लेबाजी करने उतरा तो उनकी विस्फोटक शैली देखकर अंदाजा हो गया कि भारत कितनी शिद्दत से ये मैच अपने नाम करना चाहता है। 52 रन की बढ़त मिलते ही भारत ने पारी घोषित कर दी और बांग्लादेश को दूसरी पारी के लिए आमंत्रित किया। चौथे दिन की समाप्ति तक बांग्लादेश का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 26 रन है।




