back to top
21.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ICC: बुमराह बने टेस्ट के नंबर-1 गेंदबाज, सभी फॉर्मेट में पहले पायदान पर रहने वाले दुनिया के इकलौते बॉलर

ICC Test Ranking : टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह टेस्ट में दुनिया के नंबर-1 गेंदबाज बन गए हैं। बुमराह के 881 प्वाइंट हैं। इस गेंदबाज ने इंग्लैंड के खिलाफ बेहतरीन गेंदबाजी की थी।

नई दिल्ली, रफ्तार। टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह टेस्ट में दुनिया के नंबर-1 गेंदबाज बन गए हैं। बुमराह के 881 प्वाइंट हैं। इस गेंदबाज ने इंग्लैंड के खिलाफ बेहतरीन गेंदबाजी की थी। विशाखापट्टनम में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में 6 विकेट झटके थे। दूसरी पारी में भी 3 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा था। बुमराह को शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था। बता दें बुमराह तीनों फॉर्मेट की रैंकिंग में दुनिया में पहले पायदान हैं। बुमराह ने रविचंद्रन अश्विन को पीछे छोड़कर नंबर एक स्थान पाया। बुमराह से पहले अश्विन पहले पायदान पर थे। अब अश्विन दो स्थान से गिरकर तीसरे पायदान पर पहुंच चुके हैं।

टेस्ट रैंकिंग में अव्वल रैंक पाने वाले पहले भारतीय

क्रिकेट इतिहास में बुमराह इकलौते गेंदबाज हैं, जो हर फॉर्मेट में नंबर-1 पर हैं। बुमराह वनडे और टी-20 में नंबर-1 रह चुके हैं। अब उन्होंने टेस्ट में भी यह मुकाम पा लिया। बुमराह टेस्ट रैंकिंग में नंबर-1 पर पहुंचने वाले पहले भारतीय तेज गेंदबाज हैं। बुमराह ने अपनी टीम के दिग्गज गेंदबाज आर अश्विन को पीछे छोड़ा है। अश्विन काफी समय से नंबर-1 पर थे। अब अश्विन तीसरे स्थान पर चले गए हैं। दूसरे नंबर कागिसो रबाडा और चौथे स्थान पर पैट कमिंस हैं।

बुमराह का कमाल

आमतौर पर भारतीय पिचों पर स्पिन गेंदबाजों का जलवा रहता है, लेकिन बुमराह ने सबको हैरान कर हैदराबाद और विशाखापट्टनम में जलवा बिखेरा। खिलाड़ी ने सिर्फ 4 पारियों में 15 विकेट लिए। इन्होंने विशाखापट्टनम टेस्ट में तो बैटिंग फ्रेंडली विकेट पर पहली पारी में 6 विकेट चटकाए।

टेस्ट करियर

बुमराह का टेस्ट कॅरियर कमाल का रहा है। इस खिलाड़ी ने सिर्फ 34 मैचों में 155 विकेट गिराए हैं। उनकी गेंदबाजी औसत सिर्फ 20.19 है। इन्होंने ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका में टेस्ट में कमाल का प्रदर्शन किया है। सबसे हैरान करने वाली बात है कि भारतीय पिचों पर भी सिर्फ 6 मैचों में 29 विकेट ले लिए हैं।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

…तो भारत नहीं आएंगे विदेशी खिलाड़ी? Iran-Israel War के बीच IPL फ्रेंचाइजियों में माथे पर पड़ी चिंता की लकीरें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। T20 world cup 2026 का समापन जीत के साथ हो चुका है। अब क्रिकेट फैंस को इंतजार है IPL 2026 के...
spot_img

Latest Stories

ओंकार नाम का मतलब-Omkar Name Meaning

Omkar Name Meaning – ओंकार नाम का मतलब :...

West Bengal Assembly 2026: टॉलीगंज सीट से कौन लहरा सकता है जीत का परचम, TMC या BJP? जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साउथ कोलकाता के अंतर्गत आने वाली...

Tarvel Tips: पार्टनर के साथ घूमने के लिए ये हैं बेस्ट जगह, आज ही बनाएं प्लान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित...

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने...