Jasprit Bumrah Son: जसप्रीत बुमराह को मिली सबसे बड़ी दौलत, पत्नी संजना ने दी खुशी

Bloomberg Billionaire Index: भारतीय क्रिकेटर जसप्रीत बुमराह को दुनिया की सबसे बड़ी दौलत मिल गई है। वह पिता बन गए हैं। बुमराह की पत्नी संजना गणेशन ने बेटे को जन्म दिया है।
जसप्रीत बुमराह और संजना।
जसप्रीत बुमराह और संजना। सोशल मीडिया।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेटर जसप्रीत बुमराह को दुनिया की सबसे बड़ी दौलत मिल गई है। वह पिता बन गए हैं। बुमराह की पत्नी संजना गणेशन ने बेटे को जन्म दिया है। यह कपल पहली बार माता-पिता बने हैं। जसप्रीत बुमराह ने इंस्टाग्राम पर बेटे अंगद की तस्वीर शेयर कर पिता बनने की जनकारी दी। फिलहाल बुमराह मुंबई में हैं। वह नेपाल के खिलाफ मैच में नहीं खेलेंगे। बुमराह पाकिस्तान के खिलाफ मैच के बाद श्रीलंका से वापस भारत आए थे। अब वह एशिया कप में सुपर चार के मुकाबलों के लिए श्रीलंका वापस जाएंगे।

हमारा छोटा परिवार बड़ा हो गया

बुमराह ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की है। इसमें उनके हाथ में पत्नी संजना और बेटे अंगद का हाथ दिख रहा है। यह फोटो शेयर करते हुए बुमराह ने लिखा-हमारा छोटा परिवार बड़ा हो गया है और हमारा दिल जितना हमने कभी सोचा था, उससे कहीं अधिक भरा हुआ है! आज सुबह हमने अपने छोटे बेटे अंगद, जसप्रित बुमराह का दुनिया में स्वागत किया। हम बहुत खुश हैं और हमारे जीवन का यह नया अध्याय अपने साथ जो कुछ भी लेकर आया है। उसके लिए हम इंतजार नहीं कर सकते। उन्होंने इसके साथ ही दिल का इमोजी शेयर किया और बताया कि यह मैसेज जसप्रीत और संजना की तरफ से है।

2021 में हुई थी बुमराह की शादी

मार्च 2021 में जसप्रीत बुमराह ने टीवी एंकर और स्पोर्ट्स प्रेजेंटर संजना गणेशन से शादी की थी। शादी में सिर्फ करीबी रिश्तेदार शामिल हुए थे। इन रिश्तेदारों को भी मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं थी। शादी के दो साल बाद संजना और बुमराह माता-पिता बने हैं। दोनों ने कभी अपने अफेयर को जाहिर नहीं होने दिया था। शादी बाद जब बुमराह ने फोटो शेयर की, तब लोगों को इस बारे में जानकारी हुई थी। संजना से पहले बुमराह का नाम साउथ एक्ट्रेस से भी जुड़ा था।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें :- https://raftaar.in/

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in