back to top
27.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

चैंपियंस ट्रॉफी से पहले ब्रेक लेने की खबरों पर जसप्रीत बुमराह ने तोड़ी चुप्‍पी, जानें क्‍या कहा

बुमराह ने बेड रेस्ट रिपोर्ट को लेकर भी चुप्‍पी तोड़ी है। इस तरह की खबरों को फर्जी बताया है। और चैंपियंस ट्रॉफी से पहले ब्रेक की सलाह पर खुलकर बोले...

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज बुमराह के चोट के चलते खबरें आ रही थीं कि आगामी चैंपियंस ट्रॉफी में वो हिस्सा नहीं लेंगे। जसप्रीत बुमराह इन सभी खबरों को फर्जी बताया है।

जसप्रीत बुमराह ने तोड़ी चुप्‍पी

तेज गेंदबाज ने एक्‍स पर लिखा, “मुझे पता है कि फर्जी खबरें फैलाना आसान है लेकिन इससे मुझे हंसी आती है। स्रोत अविश्वसनीय हैं,” जसप्रीत ने कुछ हंसते हुए इमोजी के साथ पोस्ट किया।

बता दें कि, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्‍कर ट्रॉफी के पांच मैचों की टेस्‍ट सीरीज का पांचवां मुकाबला सिडनी में खेला गया था इस निर्णायक पांचवें टेस्ट के दौरान बुमराह को चोट लग गई थी। चोट के चलते उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में गेंदबाजी नहीं की, भारत मैच हार गया और सीरीज़ 3-1 से ऑस्ट्रेलिया के नाम हो गई।

ICC प्लेयर ऑफ़ द सीरीज़ चुना गया 

हालांकि, बुमराह ने इस में सीरीज में सबसे ज्‍यादा 32 विकेट चटकाए थे। इस बड़े कारनामे के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ़ द सीरीज़ चुना गया था। सीरीज के पहले ही मैच में उन्‍होने कप्‍तानी की और पर्थ टेस्‍ट उनके नेतृत्व में खेला गया जो की इस दौरे का एकमात्र मैच में टीम इंडिया को जीत मिली। रोहित शर्मा ने पर्थ में सीरीज के शुरुआती मैच को छोड़ने का फैसला किया था।


इस बीच टीम इंडिया के टेस्ट गेंदबाज बुमराह को दिसंबर 2024 के लिए ICC प्लेयर ऑफ द मंथ के खिताब से नवाजा गया था। उन्होंने 14.22 का औसत से दिसंबर में तीन टेस्ट मैचों में 22 विकेट लिए थे।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

UP Board Result 2026: कॉपी जांच में देरी से लटका रिजल्ट, जानें कब आएंगे नतीजे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं (UP...

Jamuria Seat पर त्रिकोणीय मुकाबला, जानें किसके पक्ष में है सियासी समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की Jamuria Seat विधानसभा...

Virat Kohli और Anushka Sharma ने किया Dhurandhar 2 का शानदार रिव्यू, शेयर किया पोस्ट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आदित्य धर (Aditya Dhar) के...

मध्य प्रदेश के पांढुर्णा में वेज खाने में मीट मिलने पर बवाल, प्रशासन ने होटल को किया सील

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य प्रदेश के पांढुर्णा में...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵