back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Saif Ali khan: अभिनेता सैफ अली खान के घर पर हमला, मुंबई के लीलावती अस्‍पताल में भर्ती

गुरुवार देर रात करीब 2 बचे सैफ अली खान के घर पर अज्ञात बदमाशों ने उन पर चाकू से हमला किया। एक्‍टर को लीलावती अस्‍पताल में भर्ती किया गया है, जहां इलाज चल रहा है

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान के बांद्रा स्थित घर पर अज्ञात बदमाशों ने हमला कर दिया है, इस हमले में एक्‍टर बुरी तरह घायल है,बदमाशों ने कथित तौर पर उन पर चाकू से हमला किया। खान को कई जगह पर चोट आई है, जिसके चलते उन्‍हें देर मुंबई के लीलावती अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है, फिलहाल उनका इलाज चल रहा है, मिली जानकारी के मुताबिक, उनकी स्थिति अभी स्थिर बताई जा रही, डॉक्‍टर ने उन्‍हें खतरे से बाहर बताया है, घटना गुरुवार देर रात की बताई जा रही है। हमला गुरुवार को सुबह करीब 2:30 बजे हुआ जब अभिनेता अपनी पत्‍नी के घर बांद्रा स्थित अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ अपने घर में सो रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच कर रही है। 

पुलिस ने बताया कि, गुरुवार देर रात करीब 2 बचे सैफ अली खान के घर पर अज्ञात बदमाशों ने उन पर हमला किया। घर में सो रहे एक्‍टर पर भी चाकू से जानलेवा हमला हुआ है, जिससे उनका चोट आई। हमले के वक्‍त घर में मौजूद लोगों के जाग जाने के बाद चोर मौके से भाग गए। घटना की पुलिस टीम जांच कर है, हमलावरों का पला लगाने की कोशिश कर रही है। पुलिस एफआईआर दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। अपराधी को पकड़ने के लिए कई पुलिस टीमें बनाई गई हैं।

पुलिस ने क्‍या बताया 

इस घटना की जानकारी देते हुए एक वरिष्ठ IPS अधिकारी ने वारदात की की पुष्टि की। पुलिस ने कहा, इस हमले में एक्‍टर घायल हुए है, उन्‍हें चोट लगने के कारण लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। अभी इस बात की स्पष्ट नहीं है कि, बदमाशों के साथ हाथापाई में चाकू मारा गया है या फिर घायल किया गया है। हम मामले की जांच कर रहे हैं। मुंबई क्राइम ब्रांच भी घटना की निष्‍पक्ष जांच कर रही है।

चोट को लेकर डॉक्‍टरों ने की पुष्टि 

सैफ अली खान की हालात को लेकर लीलावती अस्पताल के सीओओ डॉ. नीरज उत्तमानी ने कहा, एक्‍टर सैफ अली खान के उपर उनके घर में एक अज्ञात हमलावरों ने हमला किया। उन्‍हें घायल अवस्‍था में सुबह 3:30 बजे लीलावती लाया गया। उनके शरीर में छह चोटें आई हैं, जिनमें से दो गहरी हैं। एक चोट उसकी रीढ़ के करीब है। हम उसका ऑपरेशन कर रहे हैं। डॉक्‍टरों ने कहा कि, हम सर्जरी होने के बाद ही बता पाएंगे कि कितना नुकसान हुआ है। 

बता दें कि, एक्‍ट्रेस करीना कपूर खान और सैफ अली खान की शादी 2012 में हुई थी, दोनों मुंबई के बांद्रा स्थित वेस्ट में सतगुरु शरण बिल्डिंग में साथ रहते हैं। दंपति के दो बेटे – तैमूर (8) और जेह (4) भी उनके साथ रहते हैं। सैफ अली खान एक मशहूर बॉलीवुड अभिनेता हैं, जिन्होंने 1993 में ‘परंपरा’ फिल्‍म से डेब्यू किया था। वह ‘दिल चाहता है’ , ‘ओमकारा’ और ‘तान्हाजी’ सहित कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। पटौदी परिवार में जन्मे सैफ अभिनेत्री शर्मिला टैगोर और क्रिकेटर मंसूर अली खान के बेटे हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

कैथरीन ओ’हारा के निधन पर बॉलीवुड में शोक, करीना, आलिया और इलियाना ने दी भावुक श्रद्धांजलि

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हॉलीवुड की दिग्गज और एमी अवॉर्ड विजेता अभिनेत्री कैथरीन ओ’हारा के निधन से दुनियाभर के सिनेमा प्रेमियों में शोक की लहर...
spot_img

Latest Stories

Dry Days: अप्रैल में शराब प्रेमियों के लिए झटका! इन तारीखों पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप अप्रैल 2026 में पार्टी...

तनय नाम का मतलब-Tanay Name Meaning

Tanay Name Meaning -तनय नाम का मतलब: पुत्र /Son Origin...

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵