back to top
27.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Jay Shah के ICC Chairman बनते ही पाकिस्तान के छूटे पसीने, एक फैसले से PCB के हो सकते हैं करोड़ो स्वाहा

अगले साल पाकिस्तान में चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन होना है, हालांकि जय शाह के ICC चेयरमैन बनते ही PCB की उम्मीदों को करारा झटका लगा है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अब ये बात तय हो गई है कि जय शाह आईसीसी अध्यक्ष के तौर पर जिम्मेदारी निभाएंगे। इस फैसले के आते ही पाकिस्तान की उम्मीदों को तगड़ा झटका लगा है। दरअसल, अगले साल पाकिस्तान में चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन होना है, जिसकी मेजबानी के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पूरी तरह अड़ा हुआ है। BCCI ने ICC को प्रस्ताव दिया था कि चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन हाइब्रिड मॉडल पर हो और भारत-पाकिस्तान मैचों को UAE में कराया जाएं। जय शाह के आईसीसी में जिम्मेदारी मिलने के बाद ये माना जा रहा है कि आयोजन हाइब्रिड मॉडल पर हो।

मेजबानी करने पर अड़ा हुआ है पाकिस्तान

जब तक ICC की कमान जय शाह के हाथों में नहीं थी तब तक पाकिस्तान बोर्ड हाइब्रिड मॉडल को सिरे से नकार रहा था। हालांकि अब परिस्थितियां बदल चुकी हैं और बीती रात जय शाह आईसीसी के चेयरमैन बन गए हैं। इस फैसले के बाद पाकिस्तान के माथे पर चिंता की लकीरें बढ़ गई हैं। पाकिस्तान को अब चिंता सताने लगी है कि चैंपियंस ट्रॉफी के आयोजन में बदलाव हो सकता है।

PCB को लग सकती है करोड़ों की चपत

चैंपियंस ट्रॉफी के मद्देनजर पाकिस्तान नें तैयारियाँ शुरू कर दी है। वह फ्लडलाइट्स और जनरेटर के लिए टेंडर भी निकाल चुका है। ऐसें में अगर चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन हाइब्रिड मॉडल में होता है तो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को आर्थिक नुकसान होना तय है। जय शाह के आईसीसी में जाने के बाद इस बात की संभावना बहुत अधिक बढ़ गई है कि आयोजन हाइब्रिड मॉडल में हो।

जय शाह बने सबसे युवा ICC अध्यक्ष

27 अगस्त को मौजूदा BCCI सचिव जय शाह को निर्विरोध आईसीसी का चेयरमैन चुन लिया गया। आईसीसी इसका आधिकारिक ऐलान भी कर चुकी है। शाह 35 वर्ष की आयु में आईसीसी चेयरमैन बनने वाले सबसे युवा सदस्य बन गए हैं। जय शाह से पहले 4 भारतीय आईसीसी चेयरमैन रह चुके हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

…तो भारत नहीं आएंगे विदेशी खिलाड़ी? Iran-Israel War के बीच IPL फ्रेंचाइजियों में माथे पर पड़ी चिंता की लकीरें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। T20 world cup 2026 का समापन जीत के साथ हो चुका है। अब क्रिकेट फैंस को इंतजार है IPL 2026 के...
spot_img

Latest Stories

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को...