back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

T20 World Cup 2024: टी20 विश्व कप के लिए हुआ टीम का ऐलान, Harmanpreet Kaur होंगी कप्तान

T20 World Cup के लिए रणभेरी बज चुकी है। विश्व कप के लिए महिला क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया गया है, जिसकी कप्तानी हरमनप्रीत के हाथ में होगी।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। UAE में आयोजित होने वाले विश्व कप के लिए BCCI ने ICC महिला टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। 15 सदस्यीय दल की अगुवाई हरमनप्रीत कौर करेंगी। जबकि उपकप्तान के तौर पर स्मृति मंधाना को जिम्मेदारी सौंपी गई है। महिला विश्व कप का आयोजन 3 अक्टूबर से शुरू होने वाला है। अगर भारतीय दल विश्व कप जीतने में कामयाब रहता है तो यह पहला मौका होगा जब भारतीय पुरुष टीम और भारतीय महिला टीम ट्रॉफी घर लाएगी।

कुछ ऐसी हो सकती है भारतीय लाइन अप

कप्तान हरमनप्रीत कौर, उपकप्तान स्मृति मंधाना, ओपनर शेफाली वर्मा, टॉप ऑर्डर बल्लेबाज दयालन हेमलता, मध्य क्रम बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा और ऋचा घोष, गेंदबाज रेणुका सिंह, पूजा वस्त्राकर, दीप्ति शर्मा, राधा यादव, आशा शोभना, सजाना सजीवन और श्रेयंका पाटिल।

3 अक्टूबर से होगा आगाज

विश्व कप का आगाज 3 अक्टूबर से होना है, जबकि भारतीय टीम अपना पहना मुकाबला 4 अक्टूबर को खेलेगी। टीम इंडिया का मुकाबला 4 अक्टूबर को शाम 7 बजे दुबई में न्यूजीलैंड से होगा। इसके बाद 6 अक्टूबर को बहुप्रतीक्षित भारत-पाकिस्तान मुकाबला होना है। यह मुकाबला दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा। इसके बाद 9 अक्टूबर को टीम इंडिया श्रीलंका से भिड़ेगी, जबकि अंतिम मुकाबला चिर प्रतिद्वंदी ऑस्ट्रेलिया से होगा। पहले और दूसरे सेमीफाइनल के लिए 17-18 अक्टूबर की तारीख निश्चित की गई है, जबकि फाइनल मुकाबला 20 अक्टूबर को खेला जाएगा।

1 साल में दूसरा विश्व कप जीत सकता है भारत

हाल ही में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने रोहित शर्मा के नेतृत्व वाली टीम ने टी20 विश्व कप जीत कर देशवासियों को जो खुशी दी थी अब वह खुशी दोगुनी भी हो सकती है। सभी क्रिकेट प्रशंसकों को उम्मीद है कि महिला टीम भी हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में टी20 विश्व कप घर ला सकती है।

Advertisementspot_img

Also Read:

विवाद के बाद कैसे हैं पलाश मुच्छल? डेज़ी शाह ने तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। म्यूज़िक कंपोज़र से डायरेक्टर बने पलाश मुच्छल की निजी ज़िंदगी पिछले दिनों उस वक्त चर्चा में आ गई जब भारतीय महिला क्रिकेट टीम...
spot_img

Latest Stories

कब मनाई जाएगी Varuthini Ekadashi? जानें पूजा विधि से लेकर सब कुछ

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वैशाख मास के कृष्ण पक्ष...

गर्मियों में फटी एड़ियों का इलाज, अपनाएं ये आसान घरेलू नुस्खे

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गर्मियों का मौसम शुरू होते...

Mangalwar Mantra: आज मंगलवार के दिन करें इन मंत्रों का जाप, प्रसन्न होंगे भगवान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज मंगलवार दिन हनुमान जी...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵