back to top
26.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

HBD Kapildev: वेस्टइंडीज की बादशाहत को कपिल देव ने किया था समाप्त, बल्लेबाजी करने से पहले किया था यह खास काम

Kapil Dev HBD: भारतीय क्रिकेट को पूरी दुनिया में सम्मान दिलाने वाले पूर्व क्रिकेटर कपिल देव का आज जन्मदिन है। वही, कपिल देव जिन पर 1983 में पूरी दुनिया हंस रही थी।

नई दिल्ली, रफ्तार। भारतीय क्रिकेट को पूरी दुनिया में सम्मान दिलाने वाले पूर्व क्रिकेटर कपिल देव का आज जन्मदिन है। वही, कपिल देव जिन पर 1983 में पूरी दुनिया हंस रही थी। सबका कहना था कि फिसड्डी टीम को लेकर भारत वर्ल्ड कप जीतने का सपना लेकर आई है। दरअसल, 1983 में वर्ल्ड क्रिकेट में वेस्टइंडीज की बादशाहत थी। दो वर्ल्ड कप कैरेबियाई टीम जीत चुकी थी। मानो पूरी दुनिया को वेस्टइंडीज की हैट्रिक का यकीन था। इंग्लैंड की धरती पर उस समय की सबसे फिसड्डी टीम भारत को बताया जा रहा था। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कपिल देव ने कहा था कि वह अपनी टीम के साथ इंग्लिश सरजमीं पर नया इतिहास लिखेंगे।

जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली थी 175 रन की पारी

1983 वर्ल्ड कप में भारत की जिम्बाब्वे के साथ भिड़ंत हो रही थी। टॉस जीतकर कप्तान कपिल देव ने बल्लेबाजी का फैसला किया था। कपिल देव टॉस जीतने के बाद तुरंत नहाने चले गए थे, क्योंकि वह बैटिंग क्रम में छठे नंबर पर उतरते थे। वैसे, शायद उस दिन कपिल कोअंदाजा नहीं था कि उनके नहाते भर में आधी टीम पवेलियन लौट जाएगी और उनको आनन-फानन में मैदान पर उतरना पड़ा। कपिल देव को 17 रन पर 5 विकेट गिरने के बाद क्रीज पर आना पड़ा। कपिल ने विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी की और 138 गेंदों पर 175 रन की ऐतिहासिक पारी खेली थी।

कपिल देव का कॅरियर

कपिल देव का इंटरनेशनल करियर काफी शानदार रहा। 131 टेस्ट मैचों में 434 विकेट झटके। वनडे क्रिकेट में 225 मैचों में 253 विकेट चटकाए। बल्लेबाजी में टेस्ट में 5248 रन और वनडे में 3783 रन बनाए। बता दें कपिल देव का पूरा नाम कपिल राम लाल निखंज है। उनका जन्म 6 जनवरी 1959 को चंडीगढ़ में हुआ था। पिता कांट्रेक्‍टर थे। वह अपने दौर के जाने-माने ऑलराउंडर रह चुके हैं। इनके ऊपर कपिल देव और विश्‍व कप 1983 पर फिल्‍म 83 भी बन चुकी है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

वीरांश नाम का मतलब- Viransh Name Meaning

Meaning of Viransh /वीरांश नाम का मतलब: Part of...

Panchayat Season 5 की कहानी से हटा पर्दा, जानिए इस सीजन में क्या होगा सचिव जी का हाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्राइम वीडियो ने लोकप्रिय वेब...

Vaibhav Sooryavanshi की टीम इंडिया में एंट्री पर अश्विन का ब्रेक: ”जरा ठहरो, वक्त आने दो”

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन कर...

पवन सिंह को मिलेगा मेहनत का फल: BJP में कौन सा मिलेगा पद मनोज तिवारी किया साफ, बोले- पार्टी जल्द दे सकती है…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह...

Chandigarh Blast: चंडीगढ़ में पंजाब BJP ऑफिस के बाहर धमाका, पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चंडीगढ़ में पंजाब बीजेपी दफ्तर के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵