back to top
25.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

8th Feb History: जब कपिल देव ने रचा था इतिहास, तोड़ा था रिचर्ड हेडली का वर्ल्ड रिकॉर्ड, जानें अन्य घटनाएं

8 फरवरी 1994 को कपिल देव ने श्रीलंका के हसन तिलकरत्‍ने को ऑउट करके इतिहास रच दिया। यह टेस्‍ट क्रिकेट में कपिल देव का 432वां विकेट था। उन्‍होंने रिचर्ड हेडली के 431 विकेट के रिकॉर्ड को तोड़ा था।

नई दिल्ली, एजेंसी। देश-दुनिया के इतिहास में 08 फरवरी तमाम वजह से दर्ज है। यह तारीख भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव के लिए यादगार है। कपिल देव ’08 फरवरी, 1994′ कभी नहीं भूल सकते। इसी तारीख को उन्होंने अहमदाबाद (Ahmedabad) के मोटेरा स्टेडियम में भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज अंतिम मैच में इतिहास रचा था। इस मैच में श्रीलंकाई कप्तान अर्जुन रणतुंगा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया।

मैदान के ऊपर हवा में उड़ाए गए 432 गुब्बारे

श्रीलंका की शुरुआत अच्छी नहीं रही। ओपनर रोशन महानामा को लेग स्पिनर अनिल कुंबले ने एलबीडब्ल्यू आउट करके श्रीलंका को पहला झटका दिया। सुबह करीब 10 बजकर 34 मिनट पर वो मौका आया. कपिल देव ने हसन तिलकरत्ने को कैच शॉर्ट लेग पर संजय मांजरेकर के हाथों कराकर इतिहास रच दिया। यह टेस्ट क्रिकेट में कपिल देव का 432वां विकेट था। उन्होंने रिचर्ड हेडली के 431 विकेट के वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ दिया। रिचर्ड हेडली का रिकॉर्ड तोड़ते ही कपिल के सम्मान में पूरा स्टेडियम खड़ा हो गया। इसके बाद मैदान के ऊपर हवा में 432 गुब्बारे उड़ाए गए। इस दौरान एक और रोचक वाकया हुआ। दूरदर्शन ने अपना प्रसारण रोककर एक खास गाना चलाया- ‘हकीकत है या ख्वाब नहीं, कपिल देव त्वाड्डा जवाब नहीं।’

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1238 – मंगोलों ने रूस के व्लादिमीर शहर को आग के हवाले किया

1785 – गर्वनर जनरल वारेन हेस्टिंग्स ने भारत छोड़ा

1872 – अंडमान-निकोबार में कालापानी की सजा काट रहे शेर अली ने वायसराय लॉर्ड मेयो की हत्या की

1905 – हैती और उसके आसपास के द्वीप समूहों पर आए चक्रवाती तूफान से दस हजार लोगों की मौत

1909 – फ्रांस और जर्मनी के बीच मोरक्को संधि पर हस्ताक्षर.

1943 – नेताजी सुभाष चंद्र बोस जर्मनी से नौका के जरिये जापान रवाना.

1986 – दिल्ली हवाई अड्डे पर पहली बार प्रीपेड टैक्सी सेवा शुरू.

1999 – अमेरिकी अंतरिक्ष यान स्टारडस्ट केनेडी अंतरिक्ष केंद्र से रवाना.

2002 – भारत-रूस के बीच चार रक्षा समझौते.

2002 – अमेरिका के साल्ट लेक सिटी में 19वें शीतकालीन ओलंपिक खेल शुरू. 

2005 –  इजरायल और फिलिस्तीन के बीच संघर्ष विराम पर सहमति. 

2007 – भूटान नरेश की प्रथम भारतीय यात्रा.

2008 – ओडिशा के शिशुपालगढ़ में खुदाई के दौरान ढाई हजार साल पुराना शहर मिला. 

2008 – बेंगलुरु स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस के वरिष्ठ वैज्ञानिक शांतनु भट्टाचार्य जीडी बिड़ला पुरस्कार से सम्मानित

2010 – श्रीनगर के पास खिलनमर्ग क्षेत्र में हिमस्खलन में सेना के हाई एल्टीट्यूड वारफेयर स्कूल के 350 जवान बर्फ में दबे। इनमें से 70 सैनिकों को सुरक्षित निकाला जा सका।

Advertisementspot_img

Also Read:

14 पूर्व क्रिकेट कप्तानों ने इमरान खान के स्वास्थ्य पर जताई चिंता, पाकिस्तान सरकार को लिखा पत्र, उठाई ये मांग

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पूर्व क्रिकेट कप्तान इमरान खान की बिगड़ती सेहत को लेकर 14 पूर्व...
spot_img

Latest Stories

शायना नाम का मतलब-Shayna Name Meaning

शायना नाम का मतलब – Shayna Name Meaning: Beautiful-सुंदर Origin...

दोस्तों के साथ गर्मियों की छुट्टियों में घूमने का है प्लान, तो भारत की इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते...

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...