back to top
20.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

WPL 2024: डब्ल्यूपीएल मैच के दौरान ग्राउंड में घुसा शख्स, महिला खिलाड़ियों ने सिखा दिया सबक

MI Women vs UP Warriorz: वीमेंस प्रीमियर लीग 2024 (WPL 2024) के छठे मैच मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्स के दौरान रोचक नजारा देखने को मिला। बैंगलुरु में खेले गए मैच के दौरान मैदान पर एक शख्स पहुंच गया।

नई दिल्ली, रफ्तार। वीमेंस प्रीमियर लीग 2024 (WPL 2024) के छठे मैच मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्स के दौरान रोचक नजारा देखने को मिला। बैंगलुरु में खेले गए मैच के दौरान मैदान पर एक शख्स पहुंच गया। उस इंसान ने गार्ड को चकमा देकर पिच तक पहुंचा। इसे देखकर यूपी वॉरियर्स की कप्तान एलिसा हीली ने उसे रोक दिया. एलिसा ने उसे पिच तक नहीं जाने दिया। कुछ रिपोर्ट के अनुसार एलिसा को लगा कि वह पिच को नुकसान पहुंचा सकता है। इस कारण उस इंसान को तुरंत रोका। उसके बाद सुरक्षाकर्मी उसे बाहर ले गए।

पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना

क्रिकेट मैचों के दौरान इस तरह के नजारे पहले भी दिखे हैं। टीम इंडिया के एक मैच के दौरान रोहित शर्मा का फैन मैदान पर पहुंच गया था। विराट कोहली का भी एक फैन ऐसा कर चुका है। उसने कोहली का पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया था, जिसका वीडियो खूब वायरल हुआ था।

यूपी वॉरियर्स ने 7 विकेट से दर्ज की जीत

डब्ल्यूपीएल के इस मुकाबले में UP ने शानदार प्रदर्शन किया। इस टीम ने 7 विकेट से जीत दर्ज की। यूपी ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया। मुंबई टीम पहले बैटिंग के लिए मैदान पर पहुंची। मुंबई ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवरों में 6 विकेट गंवाकर 161 रन बनाए।

हीली मैथ्यूज ने खेली 55 रनों की पारी

हीली मैथ्यूज ने 47 गेंदों पर 55 रन बनाए। इस दौरान खिलाड़ी ने 9 चौके और 1 छक्का लगाया। यास्टिका भाटिया ने 26 रन बनाए। वॉन्ग ने 6 गेंदों पर नाबाद 15 रन जड़े। उन्होंने एक छक्का और एक चौका भी लगाया। जवाब में यूपी ने 16.3 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। किरन नवगिरे ने 31 गेंदों पर 57 रन बनाए। उन्होंने 6 चौके और 4 छक्के जड़े।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

वीवा नाम का मतलब- Viva Name Meaning

Meaning of Viva / विवा नाम का मतलब: Full...

उदयपुर Kanhaiya Lal हत्याकांड में इंसाफ की मांग तेज, परिवार ने सरकार से पूछा- न्याय कब मिलेगा?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजस्थान के उदयपुर में हुए चर्चित...

गणेश भगवान को चढ़ाएं घर पर बना मोदक, प्रसन्न होकर देगें वरदान, जानिए रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गणेश भगवान की पूजा से...

ATM Transaction Fail: ATM से पैसा कटा पर कैश नहीं मिला? जानिए कैसे करें शिकायत और पाएं मुआवज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ATM से पैसे निकालते समय कई...

RR vs MI: बारिश का खतरा या पूरा मैच? गुवाहाटी वेदर रिपोर्ट ने बढ़ाई टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 के 13वें...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵