back to top
25.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

WPL 2024: हरमनप्रीत बनीं डब्ल्यूपीएल में सबसे अधिक रन बनाने वाली बल्लेबाज, MI का विजय अभियान जारी

WPL 2024 Live: वीमेंस प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस ने लगातार दो मैच जीत लिया है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी पारी की बदौलत मुंबई इंडियंस ने रविवार को खेले गए मुकाबले में गुजरात टीम को करारी शिकस्त दी।

नई दिल्ली, रफ्तार। वीमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2024 में मुंबई इंडियंस ने लगातार दो मैच जीत लिया है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी पारी की बदौलत मुंबई इंडियंस ने रविवार को खेले गए मुकाबले में गुजरात टीम को करारी शिकस्त दी। इसके साथ हरमनप्रीत इस टूर्नामेंट में सबसे अधिक रन बनाने वाली बल्लेबाज बन गईं हैं। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने छक्का जड़कर टीम को जीत दिलाई।

गुजरात जायंट्स ने 126 रनों का दिया था लक्ष्य

मुंबई इंडियंस ने टूर्नामेंट के दूसरे मैच को 5 विकेट से जीता। वह भी 11 गेंद शेष रहते। पहले बैटिंग करते हुए गुजरात जायंट्स ने 20 ओवर खेलकर 9 विकेट के नुकसान पर 126 रन बनाए थे। मुंबई की ओर से अमेलिया केर ने सबसे अधिक 4 विकेट झटके। जवाब में मुंबई इंडियंस की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। 50 रनों के अंदर 3 विकेट गिरे थे। फिर कप्तान हरमनप्रीत ने 5 चौके और 1 छक्के के साथ गुजरात जायंट्स के खिलाफ 41 गेंदों पर नाबाद 46 रनों की पारी खेलकर टीम को जीत दिला दी।

हरमनप्रीत को मिला अमेलिया केर का साथ

हरमनप्रीत को इस शानदार पारी में गेंदों से 4 विकेट झटकने वाली अमेलिया केर का अच्छा साथ मिला। अमेलिया ने 25 गेंदें खेलकर 31 रन बनाए। कप्तान हरमनप्रीत ने मैच को खत्म अपने स्टाइल में छक्का मारकर किया, जिसका वीडियो वायरल है।

हरमनप्रीत ने 2 मैचों में 101 रन बनाए

हरमनप्रीत ने पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 55 रन बनाए थे। अब दूसरे मैच में नाबाद 46 रन बनाए। इसके साथ ही 2 मैचों में 101 रन हो गए हैं। वह मौजूदा सीजन ही नहीं, बल्कि WPL के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बन गई हैं। उन्होंने मेग लेनिंग और नैट सिवर को पीछे छोड़ा है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

आखिरी ओवर में पलटा मैच, जीत के करीब पहुंचकर कैसे फिसली मुंबई इंडियंस? हरमनप्रीत कौर ने गिनाईं चूकें

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । WPL 2026 के पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ रोमांचक हार झेलनी पड़ी।...
spot_img

Latest Stories

Anant Singh Bail: दुलारचंद हत्याकांड में जेल में बंद अनंत सिंह आएंगे बाहर, पटना HC ने जमानत दी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक...

Gold-Silver Rate: रिकॉर्ड हाई से औंधे मुंह गिरा सोने का भाव, चांदी भी जमकर टूटी, जानिए क्या है ताजा रेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोने...

केदारनाथ दर्शन के लिए जा सकेंगी Sara Ali Khan? मंदिर प्रबंधन ने कहा- ये मामला अलग है

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर साल चारधाम यात्रा में...

Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के चमत्कार पर बनी ये फिल्में, नवरात्रि में जरूर देखें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज नवरात्रि का पहला दिन...

रोज ट्रैवल के दौरान कैसे रखें स्किन का ध्यान? अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ऑफिस के दौरान महिलाओं को...