back to top
19.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IPL 2025 रिटेंशन लिस्ट जारी कर MI ने अपने फैंस को चौंकाया, फ्रेंचाइजी ने रोहित शर्मा को दी गुड न्यूज

IPL 2025 Retention: आईपीएल 2025 के लिए 31 अक्टूबर को सभी फ्रेंचाइजी ने अपनी टीम के रिटन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्कBCCI और आईपीएल की गवर्निंग काउंसिल ने यह ऐलान किया था कि सभी टीमें अपने खिलाड़ियों में से 6 खिलाड़ियों को रिटर्न कर सकेंगी। रिटेंशन लिस्ट जारी करने की आखिरी तारीख 31 अक्टूबर 2024 तय की गई थी। बीते दिन आखिरी तारीख खत्म होने से पहले सभी फ्रेंचाइजी ने अपनी डिटेल लिस्ट जारी कर दी। इसमें सबसे ज्यादा चर्चा मुंबई इंडियंस की लिस्ट को लेकर हो रही है।

रोहित शर्मा की रिलीज होने की अफवाह पर लगाया ब्रेक

मुंबई इंडियंस की रिटेंशन लिस्ट आने से पहले यह अफवाह शुरू से चल रही थी की फ्रेंचाइजी इस बार अपने पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को मेगा ऑक्शन (IPL Mega Auction) के लिए रिलीज कर सकती है। हालांकि फ्रेंचाइजी ने इन सभी अफवाहों पर लगाम लगाते हुए रोहित शर्मा को 16.30 करोड रुपए में अपनी टीम में बरकरार रखा है। मुंबई के पास रिटेंशन लिस्ट जारी करने के बाद पर्स में केवल 45 करोड रुपए ही बचे हैं। इन्हीं 45 करोड रुपए के साथ मुंबई फ्रेंचाइजी आईपीएल 2025 के मेगा एक्शन में जाएगी।

हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह को भी किया रिटेन

रोहित शर्मा के अलावा मुंबई की फ्रेंचाइजी ने जसप्रीत बुमराह को 18 करोड रुपए, हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव को 16.35-16.35 करोड रुपए में रिटेन किया है। इसके अलावा तिलक वर्मा को भी 8 करोड रुपए की कीमत पर टीम में रखा गया है।

मुंबई ने रिलीज किए ये खिलाड़ी 

डेवाल्ड ब्रेविस, ईशान किशन, टिम डेविड, हार्विक देसाई, अर्जुन तेंदुलकर, शम्स मुलानी, नेहल वढेरा, कुमार कार्तिकेय, पीयूष चावला, आकाश मधवाल, ल्यूक वुड, रोमारियो शेफर्ड, गेराल्ड कोएत्ज़ी, श्रेयस गोपाल, नुवान तुषारा, नमन धीर, अंशुल कंबोज , मोहम्मद नबी, शिवालिक शर्मा, क्वेना मफाका।

Advertisementspot_img

Also Read:

Kuldeep Yadav की होने वाली दुल्हन कौन हैं? जानिए वंशिका चड्ढा की पढ़ाई, नौकरी और लव स्टोरी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर Kuldeep Yadav इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। कुलदीप 14 मार्च...
spot_img

Latest Stories

बॉलीवुड की इन फिल्मों में दिखाई गई Eid की रौनक, आप भी देखें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज 21 मार्च को Eid...

देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही ईद, अलग-अलग शहरों में अदा की गई नमाज; PM मोदी ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देशभर में आज ईद-उल-फितर बड़े उत्साह...

4 साल बाद यूपी को मिला स्थायी DGP, जानिए कौन हैं एलवी एंटनी देव कुमार जिन्हें मिली जिम्मेदारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में लंबे इंतजार के...

सोना सस्ता, पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा: आम आदमी पर दोहरी मार, जानिए आज का पूरा अपडेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में आज आर्थिक मोर्चे पर...

Rani Mukerji को सांवले रंग की वजह से मिला रिजेक्शन, फिर यू पलट गई किस्मत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में 90's से...

Travel Tips: बिना देरी के निकल जाएं इन जगहों पर, सुंदर हरा -भरा दिखेगा नजारा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप कई दिनों से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵