back to top
20.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

T20 WC 2024 के वॉर्मअप मैचों का शिड्यूल जारी, 3 टीमें नहीं खेल सकेंगी

T20 WC 2024 Warm up Match: टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए वॉर्मअप मैचों का शेड्यूल सामने आया है। भारतीय टीम अपना वॉर्मअप मैच बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी।

नई दिल्ली, रफ्तार। आईसीसी टी-20 विश्व कप (ICC T20 World Cup) 2024 की शुरुआत एक जून से हो रही है। इसको लेकर आईसीसी ने वॉर्मअप मैचों का शिड्यूल जारी कर दिया है। भारतीय टीम को भी एक वार्मअप मैच खेलना है। यह मैच एक जून को बांग्लादेश के खिलाफ खेला जाएगा। मैच अमेरिका में खेला जाएगा। इसे लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं।

पाक, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड नहीं खेलेंगे वॉर्मअप मैच

खास बात है कि ICC ने जो शेड्यूल जारी किया है, उसमें 3 टीमों का नाम नहीं है। ये टीम पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड हैं। इसके अलावा 17 टीमें वॉर्मअप मैच खेलेंगी। दरअसल, टूर्नामेंट को लेकर पाकिस्तान ने अपना स्क्वाड नहीं घोषित किया है। इसके अलावा 19 टीमें स्क्वाड जारी कर चुकी हैं। विश्व कप को लेकर फैंस में काफी उत्साह देखा जा रहा है। ये मैच 20-20 ओवर के होंगे। इसमें सभी 15 खिलाड़ियों को खेलने का मौका मिलेगा। भारतीय टीम को आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का पहला मुकाबला 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ खेलना है। यह मुकाबला न्यूयॉर्क में खेला जाएगा।

टीम इंडिया और पाक का मुकाबला 9 जून को

भारत और पाकिस्तान के बीच 9 जून को मुकाबला होगा। यह मैच न्यूयॉर्क स्थित नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच को लेकर फैंस इतने उत्साहित हैं कि दोगुने कीमत पर भी टिकट खरीद रहे हैं। भारत-पाक मुकाबले के कारण न्यूयॉर्क के होटल काफी पहले बुक हो गए हैं। कमरों का किराया काफी बढ़ा हुआ है।

कब-कब इंडिया के मुकाबले?

5 जून: भारत बनाम आयरलैंड, न्यूयॉर्क।

9 जून: भारत बनाम पाकिस्तान, न्यूयॉर्क।

12 जून: भारत बनाम यूएसए, न्यूयॉर्क।

15 जून: भारत बनाम कनाडा, फ्लोरिडा।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

प्रमुख देवताओं में से एक हैं Bhagwan Vishnu, जानिए पालनहार का दिव्य रूप और अवतार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भगवान विष्णु (Bhagwan Vishnu) हिंदू...

जतिन नाम का मतलब- Jatin Name Meaning

Meaning of Jatin /जतिन नाम का मतलब :Ascetic/तपस्वी Origin /...

Navratri में बना रही हैं साबूदाना की खिचड़ी, तब उपयोग करें इस रेसिपी का

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navaratri) के दौरान व्रत...

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵